20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयमां से मिलने गई थी पत्नी इधर मकान में लगी आग से...

मां से मिलने गई थी पत्नी इधर मकान में लगी आग से पति की जलकर मौत, द‍िल्‍ली में दर्दनाक हादसा

Published on

नई दिल्ली

पश्चिमी दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जिसमें शनिवार देर रात अचानक एक मकान में लगी भीषण आग में मकान मालिक की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कई लोगों को अपनी सुझबूझ से बचाया। इस दौरान वहां पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। फायर ब्रिगेड की पहुंची 7 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

कैसी घटी घटना पुलिस ने बताया
पुलिस और फायर कंट्रोल रूम को रात 11.17 पर सूचना मिली थी। डीसीपी ने आज इस मामले की पुस्टि करते हुए बताया की तिलकनगर थाने से सबइंस्पेक्टर मुकेश, हैडकांस्टेबल देशराज पहुँचे तो देखा की मकान के फोर्थ फ्लोर पर भीषण आग लगी हुई है। उन्होंने सूझबूझ से 10 साल के बच्चे और एक महिला ( जो बुरी तरह से चिल्ला रहे थे ) को वहां से बचाकर निकाला। तीसरे फ्लोर पर जाकर दरवाजा खटखटाया जहाँ स्टूडेंट सोये हुए थे। उन सभी को हटाकर खाली कराया गया। जिससे कोई चपेट में ना आ सके।

नहीं बच सकी मकान मालिक की जान
इसके बाद आसपास के लोग भी आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच फायर की सात गाड़ियां मौके पर पहुँच कर आग बुझाने में जुट गई। लेकिन तब तक देरी हो चुकी थी, इसमें चौथी मंजिल पर आग की चपेट में फंसकर एक सख्स की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक व्यक्ति की पहिचान प्रमोद के रूप में हुई है। वह मकान मालिक था उसकी पत्नी, डेढ़ साल के बच्चे को लेकर 15 मिनट पहले ही अपनी मां से मिलने पड़ोस में गयी थी। जब लौटी तो उसका मकान जल गया था और पति की जलकर मौत हो गई थी। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है ।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...