7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराष्ट्रीयअमानतुल्लाह से हटेगा 'बैड कैरेक्टर' का ठप्पा? HC ने फैसला सुरक्षित रखा

अमानतुल्लाह से हटेगा ‘बैड कैरेक्टर’ का ठप्पा? HC ने फैसला सुरक्षित रखा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानुल्लाह खान की उस याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें उन्होंने दिल्ली पुलिस द्वारा ‘बैड कैरेक्टर’ घोषित करने के आदेश को चुनौती दी थी।

हाईकोर्ट ने 1 जून को अमानुल्लाह खान की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था, जिसमें दिल्ली पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीट खोलने और उन्हें ‘बैड कैरेक्टर’ घोषित करने को चुनौती दी गई थी।

जस्टिस सुधीर कुमार जैन ने याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था। याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत से दिल्ली पुलिस को फैसले पर कार्रवाई नहीं करने का अंतरिम निर्देश देने का आग्रह किया था।

‘आप’ विधायक अमानुल्लाह खान ने दिल्ली पुलिस द्वारा लिए गए फैसले को चुनौती देते हुए एडवोकेट एम सूफियान सिद्दीकी के माध्यम से एक याचिका दायर की है। उन्होंने इस फैसले को रद्द करने की मांग की है।

याचिका में कहा गया है कि इस संबंध में नियमों और विनियमों के उल्लंघन में डोजियर को मीडिया में लीक कर दिया गया था, जो इसे गोपनीय रखने का आदेश देता है। याचिकाकर्ता ने कहा कि यह दिल्ली पुलिस द्वारा कानूननी प्रक्रिया के खुलेआम दुरुपयोग का एक उत्कृष्ट मामला है।

ओखला विधानसभा सीट से ‘आप’ विधायक द्वारा दायर याचिका में उनकी हिस्ट्रीशीट और उन्हें ‘बैड कैरेक्टर’ घोषित करने के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग की गई है। उन्होंने अपनी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को निगरानी के लिए रजिस्टर से अपना नाम हटाने की भी मांग की है।

एसएचओ जामिया नगर ने पुलिस उपायुक्त, दक्षिण पूर्व और सहायक पुलिस आयुक्त, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी को एक हिस्ट्रशीट खोलने और अमानुल्लाह खान के नाम को ‘बैड कैरेक्टर’ के रूप में टैग करने के प्रस्ताव के साथ एक डोजियर प्रस्तुत किया था। याचिका में कहा गया है कि मंजूरी यांत्रिक तरीके से दी गई।

इस बीच, दिल्ली की एक अदालत ने 28 सितंबर को ‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान को उनकी अध्यक्षता में दिल्ली वक्फ बोर्ड में नियुक्ति में कथित अनियमितताओं से संबंधित एक मामले में जमानत दे दी थी। इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हाल ही में उन्हें गिरफ्तार किया था।

 

 

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...