12.5 C
London
Sunday, April 12, 2026
Homeराष्ट्रीयवाराणसी में शुरू हो रहे विश्व के सबसे लंबे क्रूज़ के किराए...

वाराणसी में शुरू हो रहे विश्व के सबसे लंबे क्रूज़ के किराए में खरीद लेंगे गाड़ी, जान लें किराया

Published on

हम भारतीयों का सपना विदेश घूमने का होता है, जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा देश हम अपनी लिस्ट में जोड़ना चाहते हैं। लेकिन शायद अब ये सपना एक क्रूज के लिए भी हो सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं, वाराणसी में शुरू होने वाले दुनिया के सबसे लंबे और लग्जरी रिवर क्रूज की, जिसकी शुरुआत कल के उद्घाटन से हो जाएगी। इस बेहतरीन क्रूज को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को हरी झंडी दिखाकर इस सफर की शुरुआत करेंगे। अगर आप भी क्रूज में जाना चाहते हैं और टिकट बुक से लेकर रूट के बारे में पता करना चाहते हैं, तो ये लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए। यहां हम आपको टिकट की जानकारी भी दे रहे हैं, जिसका किराया सुन कान पर हाथ रख लेंगे। चलिए जानते हैं इस क्रूज के बार में।

51 दिन का सफर –
आपने सही सुना ‘एमवी गंगा विलास’ का पांच या दस दिन का सफर नहीं करीबन 51 दिनों का सफर हैं। गंगा रिवर क्रूज भारत और बांग्लादेश के करीबन 5 राज्यों और लगभग 27 नदी प्रणालियों से होते हुए जाएगा। इसमें 3, 200 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय किया जाएगा। इस सफर के जरिए आप भारत के कई हिस्सों का दीदार कर पाएंगे और उन्हें करीब देखने का भरपूर मौका भी मिलेगा।

भारत से लेकर बांग्लादेश घूमना –
इस बेहतरीन क्रूज में भारत के कई शहरों को दिखाने के साथ-साथ बांग्लादेश की भी कई जगहों को देख पाएंगे। इस सफर में विश्व विरासत वाली साइट, नेशनल पार्क, नदी, घाट, उत्तर प्रदेश में वाराणसी, ओड़िशा में भुवनेश्वर, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, बिहार में पटना, झारखंड से साहिबगंज, असम में गुवाहाटी, बांग्लादेश में ढाका जैसे हजारों स्थलों पर घूम पाएंगे।

क्या-क्या हैं लग्जरी सुविधाएं –
कहते हैं कि इस क्रूज में विदेशी क्रूज से भी कई ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध हैं। क्रूज में करीबन 18 सुइट हैं। इस जहाज में स्थित अगर लग्जरी सुविधाओं के बारे बताएं तो यहां शानदार और बेहतरीन रेस्तरां, स्पा और सनडेक भी हैं। रेस्तरां में भारतीय डिशेस के अलावा आपको विदेशी डिशेस का भी काउंटर देखने को मिल जाएगा। इसके अलावा टॉप डेक पर आउटडोर सिटिंग के साथ-साथ कॉफी टेबल भी है। इस क्रूज में लग्जरी बाथरूम, फ्रेंच बालकनी, डीलक्स रूम, स्पोर्ट्स रूम और फिटनेस रूम भी है।

क्या है टिकट का किराया –
अगर आप कुछ बेहतरीन और लंबे क्रूज में सफर करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस क्रूज के लिए आप आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। यहां के लिए आपको Antra Cruises/Antara Luxury River Cruises की वेबसाइट पर जाना होगा और अपनी पसंद के हिसाब से रूम बुक कर सकते हैं। वेबसाइट पर बुकिंग के दौरान आपको अपनी जानकारी देनी पड़ेगी, इसके बाद टिकट बुक कर सकते हैं। एक रात का किराया 25 हजार से 50 हजार के बीच है, वहीं 51 दिन का किराया 12.59 लाख रुपए आएगा, इस क्रूज पर देशी या विदेशी कोई भी घूम सकता है।

Latest articles

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल स्थित कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का...

More like this

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...