8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराष्ट्रीयलेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी के समर्थन में उतरीं महिला आयोग की...

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी के समर्थन में उतरीं महिला आयोग की अध्यक्ष, ट्रोलर्स को लगाई लताड़, बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Published on

नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में आतंकियों ने कई पर्यटकों की निर्मम हत्या की, जिसमें भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शामिल थे। आतंकियों ने लेफ्टिनेंट नरवाल से उनका धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी थी। इस घटना से देशभर में आक्रोश और शोक की लहर है। लेफ्टिनेंट नरवाल की पत्नी का एक बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा था हम नहीं चाहते कि कश्मीरी या मुस्लिम समुदाय को दोषी ठहराया जाए। इस बयान को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। अब महिला आयोग की अध्यक्ष का इस पर बयान सामने आया है।

महिला आयोग की अध्यक्ष का बयान
इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहटकर ने कड़ा रुख अपनाते हुए सोपशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग की निंदा की है। उन्होंने अपने बयान में कहा, “लेफ्टिनेंट विनय नरवाल जी के निधन के बाद उनकी पत्नी हिमांशी नरवाल के बयान पर सोशल मीडिया में जिस तरह की आलोचना हो रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। शायद उनकी प्रतिक्रिया कुछ लोगों को ठीक नहीं लगी होगी, लेकिन सहमति या असहमति को शालीनता और संवैधानिक मर्यादाओं के दायरे में व्यक्त करना चाहिए।”

विजया रहटकर ने आगे कहा, “किसी महिला की वैचारिक अभिव्यक्ति या निजी जीवन को आधार बनाकर उसे ट्रोल करना उचित नहीं है। हर महिला की गरिमा और सम्मान अमूल्य है।” उन्होंने समाज से संयम और सम्मानजनक व्यवहार की अपील की है।

हिमांशी नरवाल ने क्या कहा था?
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल ने पहलगाम आतंकी हमले में अपने पति की शहादत के बाद एक रक्तदान शिविर के दौरान बयान दिया, जिसमें उन्होंने शांति और एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “हम नहीं चाहते कि लोग मुसलमानों या कश्मीरियों के खिलाफ जाएं। हम शांति चाहते हैं और सिर्फ शांति। बेशक, हम न्याय चाहते हैं। जिन्होंने गलत किया है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।” हिमांशी ने यह भी अपील की कि आतंकियों की करतूत के लिए पूरे कश्मीरी या मुस्लिम समुदाय को दोषी न ठहराया जाए। उनके इस बयान की कुछ लोगों ने सराहना की, जबकि कुछ ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की।

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...