4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयCJI चंद्रचूड़ के सामने सीलबंद लिफाफा लेकर पहुंचे पहलवानों के वकील, SG...

CJI चंद्रचूड़ के सामने सीलबंद लिफाफा लेकर पहुंचे पहलवानों के वकील, SG बोले- इसे जांच एजेंसी को क्यों नहीं देते?

Published on

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष (डब्ल्यूएफआई) बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है। मामले की सुनवाई सीजेआई (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ सिंह की अध्यक्षता वाली पीठ कर रही है। बुधवार 3 मई को सुनवाई के दौरान पहलवानों की ओर से पेश वकील ने सुप्रीम कोर्ट में कुछ दस्तावेज सीलबंद लिफाफे में दाखिल करने की मंजूरी मांगी।

पहलवानों के वकील ने कहा CJI डीवाई चंद्रचूड़ से कहा, ‘यह महिला पहलवानों से छेड़छाड़ का मामला है। क्या मैं अदालत में एक सीलबंद लिफाफा दाखिल कर सकता हूं? यह कुछ ऐसा है जिसे सार्वजनिक डोमेन में नहीं रखा जा सकता है।’ इस पर CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, ‘हां।’

इसके बाद दिल्ली पुलिस की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, ‘मामले की पहले से ही जांच चल रही है। आप इसे जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिखाते? आप मुझे इसे जांच अधिकारी (IO) के साथ शेयर करने दें।’ इस पर पहलवानों की ओर से पेश वकील बोले, ‘निश्चित रूप से कोई समस्या नहीं है, लेकिन मैं आपसे कल बहस करूंगा।’

जंतर-मंतर पहुंची पीटी उषा
इस बीच, इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) की अध्यक्ष और दिग्गज एथलीट पीटी उषा बुधवार 3 मई 2023 की सुबह धरना दे रहे पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचीं। पीटी उषा ने कुछ समय पहले ही पहलवानों के धरना देने को अनुशासनहीनता करार दिया था। उनका कहना था कि इससे देश की छवि को खराब हो रही है। किसान नेता राकेश टिकैत भी पहलवानों से जंतर-मंतर पहुंचे।

बता दें विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की पदक विजेता विनेश फोगाट, टोक्यो 2020 के पदक विजेता बजरंग पूनिया, रियो 2016 की पदक विजेता साक्षी मलिक साक्षी मलिक समेत कुछ शीर्ष भारतीय पहलवान पिछले रविवार 23 अप्रैल 2023 से राजधानी में जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं।

भाला फेंक खिलाड़ी और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और बीजिंग ओलंपिक के गोल्ड मेडिलस्ट निशानेबाज अभिनव बिंद्रा समेत भारतीय खेल बिरादरी ने भी पहलवानों का समर्थन किया है। साथ ही महिला पहलवानों को न्याय दिलाने की मांग की है।

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...