18.4 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में इस साल भी नहीं जला सकेंगे पटाखे, केजरीवाल सरकार ने...

दिल्ली में इस साल भी नहीं जला सकेंगे पटाखे, केजरीवाल सरकार ने किया बैन का ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में इस साल भीपटाखों के जलाने और बेचने पर रहेगा प्रतिबन्ध रहेगा. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि ‘मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया है कि सर्दियों में सभी पटाखों की बिक्री, और जलाने पर प्रतिबन्ध रहेगा.’ उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस को पटाखों से सम्बंधित लाइसेंस नहीं देने के निर्देश जारी किए गए.

गोपाल राय की पड़ोसी राज्यों से अपील
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली पुलिस को पटाखों से सम्बंधित लाइसेंस नहीं देने के निर्देश जारी किए गए हैं. उन्होंने NCR शासित राज्यों से पटाखों का लाइसेंस नहीं देने की अपील की. गोपाल राय ने कहा, ‘धार्मिक आस्थाओं को मनाया जाए और लोगों की ज़िन्दगी को भी बचाया जाए. दिल्ली वाले दिए के साथ दिवाली मनाते हैं. ज़िन्दगी बचाने के लिए सामूहिक प्रयास ज़रूरी हैं. दिए जलाएंगे और दिवाली मनाएंगे.’

उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण वाले हॉटस्पॉट पर मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है और विंटर एक्शन प्लान लागू किया जाएगा. आपको बता दें कि पिछले साल भी दिल्ली में पटाखे प्रतिबंधित थे.

बिगड़ जाती है हवा की गुणवत्ता
दरअसल अक्टूबर से दिल्ली की हवा खराब होने लगती है. इसके दो कारण हैं. पहला तो ये कि अक्टूबर से मौसम बदलने लगता है. तापमान गिर जाता है और हवा की स्पीड पर भी असर पड़ता है. दूसरा इसी मौसम में दिल्ली के आसपास के राज्यों में किसान पराली भी जलाना शुरू करते हैं. इससे प्रदूषण और बढ़ता है. दिवाली में पटाखे फोड़ने से हालात और खराब हो जाते हैं. दिल्ली में सदर बाजार, चांदनी चौक, कोटला, रोहिणी, लक्ष्मी नगर आदि बाजार मुख्य रूप से पटाखों के कारोबार के केंद्र हैं.पटाखों के बैन से लोगों के रोजगार पर भी बुरा असर पड़ा है.

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...