9.5 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeराजनीतिएसआईआर प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस की चिंता : जीतू पटवारी

एसआईआर प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस की चिंता : जीतू पटवारी

Published on

भोपाल ।
बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर गठित प्रदेश समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने सहभागिता की। बैठक में एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित चुनाव आयोग द्वारा उत्पन्न खामियों, तकनीकी गड़बड़ियों तथा कांग्रेसजनों द्वारा इस पूरी प्रक्रिया में जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य करने की रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस सह-प्रभारी संजय दत्त, समिति अध्यक्ष सज्जन सिंह वर्मा ,संगठन महामंत्री डॉ संजय कामले, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, कनेक्ट सेंटर के प्रभारी राजीव सिंह, वरिष्ठ नेता जेपी धनोपिया सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री पटवारी ने कहा भारत सरकार द्वारा लागू की गई एसआईआर प्रक्रिया में लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। 4 नवम्बर से बीएलए को घर-घर जाना था, लेकिन लगभग 70% स्थानों पर यह काम अधूरा है। शासन, निर्वाचन आयोग और प्रशासनिक अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन समय पर नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 9 दिनों से प्रदेशभर में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर रोज नई शिकायतें सामने आ रही हैं। कांग्रेस पार्टी पहले ही पाँच बार प्रतिनिधिमंडल के रूप में चुनाव आयोग से मिल चुकी है, परंतु समस्याएँ जस की तस बनी हुई हैं। निर्वाचन आयोग जिस गति और ढंग से एसआईआर प्रक्रिया चला रहा है, वह देश के आम नागरिकों के साथ अन्याय है। कांग्रेस पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से न कटे। श्री पटवारी ने यह भी बताया कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा वार प्रभारी और बीएलए नियुक्त किए हैं, जिनकी ऑनलाइन ट्रेनिंग शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।

यह भी पढ़िए: केरवा डैम के आठ गेटों के ऊपर बना सीसी स्लैब अचानक भरभराकर गिरा, बडा हादसा टला— जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन के अफसर…

उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि — कांग्रेस के सभी बीएलए को 2003 और 2024 की मतदाता सूची उपलब्ध कराई जाए। जिन मतदाताओं के नाम पहले सूची में थे, उनके माता-पिता व पूर्ववर्ती रिकॉर्ड भी प्रदान किए जाएँ। एसआईआर प्रक्रिया में आई सभी अनियमितताओं का तत्काल सुधार किया जाए। श्री पटवारी ने कहा कांग्रेस पूरी तरह सजग है। किसी भी नागरिक का वोट कटने नहीं देंगे। बीजेपी के षड्यंत्र को नाकाम करेंगे। प्रदेश के 1000 से अधिक ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता सक्रिय हैं। हर ब्लॉक में ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय न हो।

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने कटर मैन बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का किया सम्मान

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र...