9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीतिगोविंदपुरा में ऐबू का सेवा कार्य, मंत्री कृष्णा गौर के मार्गदर्शन में...

गोविंदपुरा में ऐबू का सेवा कार्य, मंत्री कृष्णा गौर के मार्गदर्शन में कंबल वितरण

Published on

भोपाल

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवा की कड़ी में ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाइज यूनियन (ऐबू) द्वारा गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश शासन की मंत्री एवं गोविंदपुरा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर के मार्गदर्शन एवं सान्निध्य में संपन्न हुआ।

यूनियन के महासचिव एवं निफ्टू प्रदेश अध्यक्ष  रामनारायण गिरी के नेतृत्व में कुल 251 कंबल मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के करकमलों से श्री अखंड ज्योति जन कल्याण समिति के अध्यक्ष अंकित मेश्राम “बिट्टू” को सौंपे गए। ये कंबल समिति के माध्यम से क्षेत्र के गरीब, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों में वितरित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि अंकित मेश्राम द्वारा मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में निरंतर समाजसेवा के कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें नियमित रूप से कंबल वितरण प्रमुख है।

यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष सोनी ने बताया कि यूनियन के पदाधिकारी महासचिव श्री गिरी के नेतृत्व में मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के निवास पर पहुंचे, जहां उनके सानिध्य में कंबल अखंड ज्योति जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों को सौंपे गए। इस अवसर पर अवधपुरी मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र धोटे, भाजपा पदाधिकारी विवेक दत्त एवं  रामाश्रय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में यूनियन की ओर से अध्यक्ष  सत्येंद्र कुमार, कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष सोनी, संगठन सचिव राजमल बैरागी, प्रचार सचिव गजेंद्र सोनी, कार्यालय मंत्री  योगेश देवस्कर, कैंटीन कमेटी सदस्य  अमित यादव, वेलफेयर कमेटी सदस्य  जय प्रकाश चौधरी, मेडिकल कमेटी सदस्य अतुल कुशवाह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read Also :- मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर पलटवार: “झूठ और भ्रम फैलाना कांग्रेस की पुरानी कार्यशैली”

Latest articles

रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित रचना नगर अंडरब्रिज के पास बुधवार सुबह...

करोंद की चार मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची केएफसी आउटलेट

भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब...

पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान; 5 साल पहले हुई थी शादी, 2 महीने बाद ही मायके चली गई थी पत्नी

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शिव नगर (बिहारी कॉलोनी) में एक...

रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ने की खुदकुशी, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

More like this