15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी में चले गए कांग्रेस के विधायक...गोवा-गुजरात में अकेली लड़ेगी आम आदमी...

बीजेपी में चले गए कांग्रेस के विधायक…गोवा-गुजरात में अकेली लड़ेगी आम आदमी पार्टी, आतिशी का बड़ा बयान

Published on

पणजी:

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के गुजरात मोर्चे पर सक्रिय होते ही आम आदमी पार्टी का बड़ा बयान सामने आया है। सोमवार को गोवा में पार्टी के कार्यलय का उद्घाटन करने के लिए पहुंची दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी गोवा और गुजरात के विधानसभा चुनावों में अकेले लड़ेगी। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने मडगांव में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। आतिशी ने पत्रकारों से कहा कि हम अपने दम पर (गोवा और गुजरात में) चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। अभी तक गठबंधन की कोई बात नहीं हुई है।

आप के विधायक कहीं नहीं गए
आतिशी ने कहा कि गोवा के लोगों ने 2022 में बीजेपी को सत्ता में लाने के लिए वोट दिया और उसी दौरान कांग्रेस ने 11 सीट जीतीं, लेकिन उसके आठ विधायक बाद में भाजपा में शामिल हो गए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल तीन विधायकों के साथ मुख्य विपक्षी दल है और ‘आप’ के दो विधायक हैं। आतिशी ने कहा कि जब ‘आप’ के दो उम्मीदवार 2022 का चुनाव जीते, तो अफवाहें थीं कि वे दो महीने भी पार्टी में नहीं टिकेंगे, लेकिन वे अब भी पार्टी के साथ हैं, क्योंकि वे राजनीति में पैसा कमाने नहीं आए हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या ‘आप’ समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन में दिलचस्पी नहीं रखती, उन्होंने कहा कि जब 11 में से आठ विधायक भाजपा में शामिल हो जाते हैं, तो समान विचारधारा क्या होती है? गुजरात में आप के पांच विधायक जीते थे। अभी मौजूदा संख्या चार विधायकों की है। एक विधायक इस्तीफा देकर बीजेपी में गए हैं, हालांकि अभी यह सीट खाली है।

बीजेपी पर बोला हमला
आतिशी ने कहा कि ‘आप’ ने दिखाया है कि हमारे दो विधायक चुने गए और वे अब भी पार्टी के साथ खड़े हैं। भाजपा ने हमारे विधायकों को भी लुभाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘‘हमें ऐसी राजनीति में दिलचस्पी नहीं है, जिसमें चुनाव जीतना और पैसा कमाना ही एकमात्र उद्देश्य हो। राजनीति में हमारी दिलचस्पी लोगों के लिए काम करने में है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बारे में बात करते हुए आतिशी ने कहा कि सवाल यह नहीं है कि ‘आप’ का क्या होगा, बल्कि यह है कि दिल्ली के लोगों का क्या होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वे 250 मोहल्ला क्लीनिक बंद कर देंगे। वे पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वे मुफ्त दवा बंद कर देंगे।

केजरीवाल ने दी थी चेतावनी
आतिशी ने कहा कि पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने चेतावनी दी थी कि अगर ‘आप’ हारती है, तो बिजली कटौती शुरू हो जाएगी, सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता फिर से खराब हो जाएगी और यह पहले से ही हो रहा है। उन्होंने कहा कि आप’ सरकार के कामों को सुनियोजित तरीके से रोका गया। अगर आप दिल्ली चुनाव को देखें, तो इसमें जोड़-तोड़ से लेकर मशीनरी का दुरुपयोग और मतदाताओं को डराने-धमकाने तक सब कुछ किया गया। दिल्ली ने इस तरह का चुनाव पहले कभी नहीं देखा, लेकिन इतना कुछ होने के बावजूद भाजपा और ‘आप’ के बीच सिर्फ दो प्रतिशत मतों का अंतर था।’’

बीजेपी ने नहीं पूरा किया वादा
आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपये देने का अपना चुनावी वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया था कि आठ मार्च को महिला दिवस पर सभी महिलाओं को उनके बैंक खाते में पहली किस्त मिलेगी। किस्त मिलना तो दूर, योजना के लिए पंजीकरण भी शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि भाजपा का अपने वादों को पूरा करने का कोई इरादा नहीं है।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...