15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीति‘AAP पार्षद खुद हमारे साथ आना चाहते हैं, उन्हें तोड़ने की जरूरत…’,...

‘AAP पार्षद खुद हमारे साथ आना चाहते हैं, उन्हें तोड़ने की जरूरत…’, क्या दिल्ली CM रेखा गुप्ता MCD में बड़ा ‘खेल’ होने का कर रहीं इशारा?

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने MCD को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद खुद बीजेपी के साथ आना चाहते हैं। ऐसे में किसी भी पार्षद को तोड़ने की जरूरत नहीं हैं। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि दिल्ली की जनता डबल इंजन की सरकार चाहती है। ये सभी बातें रेखा गुप्ता ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में कही है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के विकास को लेकर कहा कि मैं अकेले सीएम नहीं बनी हूं बल्कि ये जिम्मेदारी पूरे नेतृत्व की है और पूरी सरकार को मिलकर सफर तय करना है। हम केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे। जबकि पहले की सरकारें मिलकर नहीं चलना चाहती थीं।

शीश महल में नहीं जनता के बीच
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करने का कोई भी मौका रेखा गुप्ता नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि मैं शीशमहल में रहकर काम नहीं कर सकती, मैं और मेरी सरकार जनता के बीच रहकर काम करेगी। जनता ने ही हमें भरोसे के साथ सत्ता की कमान सौंपी है।

दिल्ली स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर रेखा गुप्ता ने कहा कि हेल्थ सेक्टर से लेकर सड़कें और अस्पताल तक हर स्तर पर काम होना है। सरकार ने दिल्ली के समर एक्शन प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है। पानी और जलभराव जैसी समस्याओं से निपटने के लिए तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि सभी मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराना हमारा मकसद है। दिल्ली वालों को इस साल गर्मी में पानी की समस्या नहीं होने वाली है साथ ही बारिश में जलभराव की दिक्कत से भी लोगों को दो चार नहीं होना पड़ेगा।

प्रदूषण की समस्या से जल्द निजात दिलाने पर फोकस
यमुना की सफाई और दिल्ली के प्रदूषण को लेकर रेखा गुप्ता ने कहा कि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार समयबद्ध तरीके से काम कर रही है। इसके लिए विशेषज्ञों की राय भी ली जा रही है। सीएम ने कहा कि वायु प्रदूषण के साथ ही जल प्रदूषण को भी कम करने पर हमारा फोकस हैं। यमुना की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। इसमें गिरने वाले सभी नालों की सफाई जारी है। पराली समस्या को लेकर पड़ोसी राज्य के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...