21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिजेल में बंद नरेश बाल्यान की जगह उनकी पत्नी को मौका देकर...

जेल में बंद नरेश बाल्यान की जगह उनकी पत्नी को मौका देकर आप ने खेल दिया बड़ा दांव

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। आप ने रविवार को 38 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में उत्तम नगर सीट से विधायक नरेश बाल्यान का पार्टी ने टिकट काट दिया है। इस सीट से आप ने नरेश बाल्यान की पत्नी पूजा बाल्यान को टिकट दिया है। बाल्यान फिलहाल मकोका केस में जेल में बंद हैं। ऐसे में उनकी पत्नी को मौका देकर पार्टी ने बड़ा दांव खेला है।

केजरीवाल को दिया धन्यवाद
उत्तम नगर सीट से टिकट मिलने आप विधायक नरेश बालियान की पत्नी पूजा नरेश बालियान ने कहा, ‘मैं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को मुझे उत्तम नगर से उम्मीदवार के रूप में मौका देने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।’ उन्होंने कहा कि मैं उन्हें आश्वास्त करना चाहती हूं कि जो लड़ाई हम लड़ रहे हैं, उसे जीतेंगे, मैं अन्याय के विरुद्ध लड़ाई लड़ रही हूं मैं पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगी।

टिकट मिलने पर जताई खुशी
वहीं नरेल बाल्यान के एक्स हैंडल से उनकी टीम ने पोस्ट करते हुए कहा, ‘मेरे माता-पिता से लेकर मैं या मेरा परिवार या मेरे परिवार का हर सदस्य ने हमेशा आप लोगों की सेवा की है, आप लोगों ने भी बाल्यान परिवार को हमेशा से प्यार , समर्थन और सम्मान दिया है, आज आम आदमी पार्टी ने पूजा नरेश बाल्यान को उत्तमनगर विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है, मैं उत्तमनगर विधानसभा के सभी निवासियों, अरविंद केजरीवाल और सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं।’

पहले ही टिकट मिलने के मिले थे संकेत
भले ही आम आदमी पार्टी ने आज उत्तम नगर सीट से पूजा बाल्यान को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन इसके संकेत पहले ही मिल गए थे। नरेल बाल्यान की गिरफ्तारी के बाद से पूजा कई राजनीतिक मंचों पर नजर आईं। उन्होंने 9 दिसंबर को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘आप नरेश बाल्यान जी को कैद कर सकते हैं, लेकिन उनके व्यवहार और उनके लाखों लोगो के उत्तमनगर के उनके परिवार को कैद नहीं कर सकते। आज मैं गर्व से कह सकती हूं कि आपकी बहन-आपकी बेटी पूजा नरेश बाल्यान का परिवार दिल्ली का सबसे बड़ा और अपनत्व का परिवार हैं। इस बार अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में उत्तमनगर विधानसभा दिल्ली में सबसे अधिक वोटो से आम आदमी पार्टी की जीत दिलाने वाला विधानसभा बनेगी।’

नरेश बाल्यान जेल में बंद
आप विधायक नरेश बाल्यान फिलहाल मकोका मामले में जेल में बंद हैं। बाल्यान पर गैंगस्टर्स से संबंध होने के आरोप लगे हैं। बीते दिनों बाल्यान का ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान से बाल्यान की बातचीत करने की बात सामने आई थी। तमाम बीजेपी नेताओं ने इसे लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा और बाल्यान को गिरफ्तार करने की मांग की। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने 30 नंवबर को उन्हें गिरफ्तार किया। हालांकि कोर्ट से बाल्यान को जमानत मिल गई। लेकिन उन्हें मकोका के तहत फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।

2015 से उत्तम नगर से हैं विधायक
बता दें कि नरेश बाल्यान पहली बार 2015 में उत्तम नगर विधानसभा सीट से विधायक बने थे। 2015 के चुनाव में बाल्यान ने बीजेपी के उम्मीदवार पवन शर्मा को 30 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी थी। इसके बाद 2020 विधानसभा चुनाव में बाल्यान दूसरी बार विधायक बने। इस बार उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण गहलोत को 19 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...