30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है AAP, जमानत पर तिहाड़ से...

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है AAP, जमानत पर तिहाड़ से बाहर आए सिसोदिया करेंगे पदयात्रा

Published on

नई दिल्ली

जेल से बाहर आते ही आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में पार्टी की कमान संभाल ली है। हालांकि, सरकार में अभी भी उनकी भूमिका तय नहीं है। इसी के साथ अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। रविवार को मनीष सिसोदिया ने जेल से बाहर आने के बाद पहली बड़ी बैठक बुलाई।

सिसोदिया ने विधायकों के साथ की बैठक
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने के मात्र दो दिन के बाद ही रविवार को पहली बड़ी चुनावी बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मनीष सिसोदिया के आवास पर थी। पार्टी नेताओं के मुताबिक इस बैठक का एजेंडा दिल्ली विधानसभा चुनाव रहा। दिल्ली की सत्तारूढ़ ‘आम आदमी पार्टी’ ने एक बार फिर से यह स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल वो विधानसभा चुनाव को लेकर किसी गठबंधन पर विचार नहीं कर रही है।

दिल्ली में पद यात्रा करेंगे सिसोदिया
इसके अलावा मनीष सिसोदिया बुधवार से पदयात्रा भी करेंगे। इस पदयात्रा के जरिए वह दिल्ली की जनता से संवाद स्थापित करने का प्रयास करेंगे। यह पूरी कवायद अगले वर्ष 2025 की शुरुआत में होने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर की गई है। मनीष सिसोदिया सोमवार को जहां आम आदमी पार्टी के विधायकों से मुलाकात करेंगे, वहीं इसके अगले दिन पार्टी के सभी निगम पार्षदों से भी मिलेंगे। हालांकि, वह दिल्ली कैबिनेट में एक बार फिर से शामिल होंगे या नहीं, या फिर उन्हें क्या पद दिया जाएगा, पार्टी ने यह निर्णय फिलहाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर छोड़ दिया है।

17 महीनों से जेल में बंद थे
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीते कई महीनों से दिल्ली शराब नीति घोटाले के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद हैं। मनीष सिसोदिया भी इन्हीं आरोपों में जेल में बंद थे। जेल जाने से पहले मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री थे। उनके पास वित्त व शिक्षा समेत कई महत्वपूर्ण विभाग थे। रविवार को उन्होंने दिल्ली सरकार के मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की। मुलाकातों का यह दौर केवल पार्टी नेताओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह चुनाव के मद्देनजर जनता से भी संपर्क अभियान शुरू करने जा रहे हैं।

कल फिर होगी विधायकों की बैठक
पार्टी महासचिव संदीप पाठक के मुताबिक, सिसोदिया इसके लिए दिल्ली में 14 अगस्त से पदयात्रा शुरू करने वाले हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को मनीष सिसोदिया ने अपने आवास पर आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। इस बैठक के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि आज इस बैठक में निर्णय हुआ है कि सोमवार को सभी विधायकों के साथ एक बैठक की जाएगी। माना जा रहा है कि विधायकों के साथ होने वाली इस बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा होगी।

दिल्ली चुनाव को लेकर पार्टी बना रही रणनीति
संदीप पाठक का कहना है कि विधायकों के साथ बैठक के उपरांत मंगलवार को मनीष सिसोदिया दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सभी निगम पार्षदों के साथ एक मीटिंग करेंगे। इसके बाद मनीष सिसोदिया दिल्ली की जनता से संवाद स्थापित करने के लिए पदयात्रा करेंगे। पाठक का कहना है कि रविवार को हुई बैठक केवल दिल्ली विधानसभा चुनाव पर केंद्रित थी। वहीं, हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वहां भी पूरी ताकत से हम चुनाव लड़ेंगे। हरियाणा में अब तक लगभग 40-50 जनसभाएं हो चुकी है। वहां बहुत अच्छा माहौल है। वहां सुनीता केजरीवाल लगातार चुनाव प्रचार कर रही हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...