15.5 C
London
Tuesday, June 2, 2026
HomeराजनीतिAAP नेता आतिशी की कालकाजी सीट से चुनाव को चुनौती, दिल्ली हाई...

AAP नेता आतिशी की कालकाजी सीट से चुनाव को चुनौती, दिल्ली हाई कोर्ट कल करेगा सुनवाई, जानिए पूरा

Published on

नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के चुनाव को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान भ्रष्ट आचरण का आरोप लगाया गया है। इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में कल सुनवाई होगी।

जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच करेगी सुनवाई
जानकारी के अनुसार, दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच इस केस की सुनवाई करेगी। कमलजीत सिंह दुग्गल और आयुष राणा ने आतिशी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में आतिशी के चुनाव को चुनौती देते हुए दावा किया कि आम आदमी पार्टी नेता और उनके चुनाव एजेंटों ने चुनाव के दौरान भ्रष्ट आचरण दिखाया। एडवोकेट टी सिंहदेव के माध्यम से दायर याचिका में चुनाव को अमान्य घोषित करने की मांग की गई।

क्या है पूरा मामला?
याचिकाकर्ताओं का दावा है कि आतिशी ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र में भ्रष्ट आचरण अपनाया, जो जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 123 के तहत अपराध माना जाता है। अगर कोर्ट याचिका को स्वीकार करता है और आरोप सिद्ध होते हैं, तो आतिशी का कालकाजी से निर्वाचन रद्द हो सकता है, और उन्हें भविष्य में चुनाव लड़ने से अयोग्य भी ठहराया जा सकता है।

यह मामला दिल्ली की सियासत में एक नया मोड़ ला सकता है, क्योंकि आतिशी हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कालकाजी से विजयी हुई थीं। आतिशी ने कालकाजी सीट से अपने बीजेपी प्रतिद्वंद्वी रमेश बिधूड़ी को 3521 मतों से हराकर जीत दर्ज की। याचिकाकर्ता कालकाजी विधानसभा के निवासी हैं।

बता दें कि आतिशी ने 2020 में पहली बार कालकाजी से चुनाव जीता था और 2025 में भी इस सीट पर अपनी जीत बरकरार रखी। वह सितंबर 2024 से फरवरी 2025 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं, जब अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दिया था। 2025 के विधानसभा चुनाव में AAP को करारी हार मिली, लेकिन आतिशी अपनी सीट बचाने में कामयाब रहीं।

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...