18.4 C
London
Tuesday, June 2, 2026
HomeराजनीतिAAP सांसद राघव चड्ढा संसद में बोले- 'अब लोगों का बैंकों से...

AAP सांसद राघव चड्ढा संसद में बोले- ‘अब लोगों का बैंकों से भरोसा डगमगा रहा’

Published on

नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में बैंकों की स्थिति का मुद्दा उठाया। इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया। सीतारमण ने कहा कि राघव चड्ढा का पश्चिमी देशों का अनुभव देश के लोगों के लिए मददगार होगा। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि राघव चड्ढा ने बैंकों में पंखे, दीवारों का रंग और बाकी चीजों पर ध्यान दिया। इससे उन्हें बहुत खुशी हुई।

आप सांसद ने बैंकों की स्थिति का मुद्दा उठाया
राज्यसभा में अपनी बात रखते हुए चड्ढा ने कहा कि आम आदमी की बचत से लेकर किसानों के कर्ज, युवाओं की शिक्षा से लेकर बुजुर्गों की पेंशन तक, बैंकिंग व्यवस्था हर नागरिक की जिंदगी से जुड़ी है। लेकिन, हालात यह हैं कि बैंकिंग धोखाधड़ी, लोन रिकवरी की समस्याएं और कर्मचारियों पर बढ़ते दबाव के चलते यह व्यवस्था आम आदमी का भरोसा खो रही है। आज हालात ऐसे हैं कि लोग बैंकों पर भरोसा करने से डरने लगे हैं।

लोन की बढ़ती ब्याज दरों को लेकर रखी बात
उन्होंने कहा कि आज देश में होम लोन की ब्याज दरें 8.5 प्रतिशत से 9 प्रतिशत और एजुकेशन लोन की दरें 13 प्रतिशत तक पहुंच चुकी हैं। इससे युवाओं के लिए घर खरीदना तो दूर, पढ़ाई करना तक भारी हो गया है। छात्र अभी कमाई शुरू भी नहीं कर पाते कि वे कर्ज में डूब जाते हैं। वहीं, एमएसएमई लोन पर 11 प्रतिशत तक ब्याज लिया जा रहा है, जिससे छोटे कारोबारियों के लिए व्यापार बढ़ाना मुश्किल होता जा रहा है।

उन्होंने अपने सुझाव में कहा कि सरकार को एजुकेशन और होम लोन पर ब्याज दर की अधिकतम सीमा तय करनी चाहिए। पहली बार घर खरीदने वालों को सब्सिडी वाली दरें मिलनी चाहिए और आरबीआई को छोटे व डिजिटल बैंकों को प्रोत्साहन देकर बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ानी चाहिए ताकि ब्याज दरें घटें।

‘अब लोगों का बैंकों से भरोसा डगमगा रहा’
राघव चड्ढा ने वरिष्ठ नागरिकों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि फिक्स्ड डिपॉजिट की दर 6.5 प्रतिशत है, जबकि मुद्रास्फीति 7 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। यानी बुजुर्गों की जीवनभर की पूंजी धीरे-धीरे खत्म हो रही है। सीनियर सिटिजंस के लिए न्यूनतम 8 प्रतिशत ब्याज दर सुनिश्चित की जाए, ताकि उनकी बचत महंगाई के आगे टिक सके। बैंकिंग सिस्टम आम आदमी का सबसे बड़ा सहारा होता है। किसान, मजदूर, नौकरीपेशा लोग, महिलाएं, सब अपनी मेहनत की कमाई बैंक में रखते हैं, इस उम्मीद के साथ कि जरूरत के समय मदद मिलेगी। लेकिन, अब यह भरोसा डगमगा रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर बैंक न होता, तो किसान अपना पेट काटकर, पशुओं का दूध बेचकर बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे कहां जमा करता। बैंकों की वजह से ही देश के नागरिकों को यह भरोसा रहता है कि खून-पसीने की कमाई गाढ़े वक्त में काम आएगी। आज, बैंकिंग प्रणाली की गिरती विश्वसनीयता और पारदर्शिता की कमी ने लोगों को असुरक्षित बना दिया है।

क्या बोलीं वित्त मंत्री सीतारमण?
सीतारमण ने कहा कि कुछ सांसद अंतरराष्ट्रीय मुद्दों में व्यस्त रहते हैं, लेकिन चड्ढा ने ग्रामीण बैंकों का दौरा किया और वहां की कमियों को देखा। वित्त मंत्री ने चड्ढा को ऐसा करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों के अनुभव से वे देश के लोगों के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं।

वित्त मंत्री के जवाब पर मुस्कुरा गए राघव चड्ढा
वित्त मंत्री के जवाब के दौरान राघव चड्ढा मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। इससे पहले आप सांसद ने देश की बैंकिंग प्रणाली में गंभीर संकट पर चिंता व्यक्त की थी। राज्यसभा में बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पर चर्चा के दौरान उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह विधेयक जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता है। यह बिल सिर्फ प्रक्रियात्मक सुधारों तक सीमित है और इसमें उन जमीनी मुद्दों को छुआ तक नहीं गया है, जिनसे आम नागरिक रोजाना दो-चार हो रहा है।

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...