21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeराजनीतिAAP कल लगाएगी 'महिला अदालत', दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी...

AAP कल लगाएगी ‘महिला अदालत’, दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी पर करेगी हमला

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होना है. इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है. इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (AAP) कल ‘महिला अदालत’ लगाएगी. ‘महिला अदालत’ में AAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के साथ अखिलेश यादव भी हिस्सा लेंगे. इस दौरान आम आदमी पार्टी दिल्ली में महिला सुरक्षा और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे को उठाएगी.

पिछले सप्ताह अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दिल्ली में गैंगवार और गोलीबारी सहित अपराध में वृद्धि पर चर्चा के लिए बैठक की मांग की थी. आम आदमी पार्टी पिछले 2 महीनों से इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही है. केजरीवाल और सीएम आतिशी दोनों ही हाल ही में गोलीबारी में मारे गए पीड़ितों के घर भी गए थे.

दिल्ली के मंत्री और ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये साफ है कि (विधानसभा) चुनाव की तैयारियों में AAP सबसे आगे है, हमें अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने में कोई उलझन नहीं है और लोगों को भी अपना नेता चुनने में कोई उलझन नहीं है, दिल्ली की जनता आप को वोट देगी. नई दिल्ली विधानसभा सीट को लेकर उन्होंने कहा कि नई दिल्ली सीट का मुकाबला भारत की तस्वीर दिखाता है. एक तरफ एक आम आदमी है, दूसरी तरफ दो ऐसे लोग हैं जिनकी अपनी कोई पहचान नहीं है. वे अपने माता-पिता के नाम से जाने जाते हैं.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...