6 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराजनीतिविदेशी धरती से आप के राघव चड्ढा आतंकवाद के खिलाफ हुए फायर,...

विदेशी धरती से आप के राघव चड्ढा आतंकवाद के खिलाफ हुए फायर, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कह दी ये बात

Published on

नई दिल्ली

दक्षिण कोरिया के सियोल में आयोजित एशियाई नेतृत्व सम्मेलन में भारत की ओर से आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत और निर्णायक रुख को पूरी दुनिया के सामने रखा। उनकी बुलंद आवाज और शब्दों ने न केवल भारत की संवेदनशीलता को उजागर किया, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ देश के दृढ़ संकल्प को भी बताया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की भी जमकर तारीफ की।

पहलगाम हमले पर भारत का शोक
राघव चड्ढा ने अपने संबोधन में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए कहा, “पिछले कई हफ्तों से भारत 26 निर्दोष नागरिकों की दुखद मौत पर शोक मना रहा है।” इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। चड्ढा ने इसे भारत के लिए एक गहरा दर्द दर्द बताया।

ऑपरेशन सिंदूर: भारत का जवाब
चड्ढा ने भारत सरकार और भारतीय सशस्त्र बलों के साहसिक कदम की सराहना की, जिसने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकवाद को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “भारत एक निर्णायक और दृढ़ राष्ट्र के रूप में उभरा है, जो आतंकवादियों, आतंकी ढांचे और दुष्ट देशों से निपटने में एक आदर्श बदलाव का प्रदर्शन कर रहा है।” इस ऑपरेशन के तहत भारत ने सीमा पार आतंकी ढांचे को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा।

‘शांति के साथ छेड़छाड़, बर्दाश्त नहीं’
चड्ढा ने अपने संबोधन में भारत के इस दृष्टिकोण को और स्पष्ट करते हुए कहा, “हम सभी शांति के पक्षधर हैं, लेकिन यदि आप हमारे देश की शांति के साथ छेड़छाड़ करते हैं, हमारे लोगों को चोट पहुंचाते हैं या उनकी हत्या करते हैं, तो हम आतंकवादी ढांचे को कहीं भी बख्शेंगे नहीं।” यह बयान भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को दर्शाता है, जिसके तहत आतंकवाद के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की गई।

वैश्विक मंच पर भारत की गूंज
एशियाई नेतृत्व सम्मेलन में राघव चड्ढा का यह संबोधन न केवल भारत की नीति को स्पष्ट करता है, बल्कि वैश्विक समुदाय को यह संदेश भी देता है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ नरम रुख नहीं अपनाएगा। उनके शब्दों ने दर्शकों में जोश भरा और भारत के इस साहसिक कदम की सराहना की।

चड्ढा ने अपने भाषण में यह भी जोर दिया कि भारत न केवल अपनी सीमाओं की रक्षा करेगा, बल्कि वैश्विक शांति और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत का यह कदम न केवल आतंकवाद के खिलाफ एक चेतावनी है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि देश अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने को तैयार है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...