24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों पर कार्रवाई का आदेश, एलजी वीके सक्सेना का...

दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों पर कार्रवाई का आदेश, एलजी वीके सक्सेना का बड़ा एक्शन

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों पर एक्शन का आदेश दिया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की ओर से जारी लेटर में सख्त कार्रवाई की बात कही गई है। राजभवन की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि दो महीने का विशेष अभियान चलाया जाए और अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों पर कार्रवाई की जाए। इसमें अवैध रूप से सड़क, पार्क, फुटपाथ आदि में रहने वाले घुसपैठियों पर एक्शन का आदेश दिया गया है।

मुस्लिम प्रतिनिधियों की मांग पर एक्शन
33 सम्मानित मौलाना और हजरत निजामुद्दीन दरगाह से जुड़े मुस्लिम प्रतिनिधियों की मांग के बाद दिल्ली एलजी वीके सक्सेना की ओर से ये आदेश जारी किया गया। मुस्लिम प्रतिनिधियों ने इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल और पुलिस कमिश्नर को एक ज्ञापन सौंपा था। इसमें उन्होंने दिल्ली में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

उपराज्यपाल से मुस्लिम प्रतिनिधियों ने की ये मांग
मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान चलाने की अपील की थी। अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ ये अभियान तय समय पर होने की मांग भी की गई थी। इसी के बाद बाद दिल्ली एलजी ने अवैध रूप से बांग्लादेशियों पर कार्रवाई का आदेश दिया है।

घुसपैठियों पर एक्शन का आदेश
दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को कार्रवाई की बात कही गई है। एलजी की ओर से ये कदम राष्ट्रीय राजधानी में अवैध घुसपैठियों के बढ़ते प्रभाव और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। खास तौर पर सड़कों, पार्कों, फुटपाथ आदि जगहों पर अवैध रूप से रहने वाले घुसपैठियों पर एक्शन का जिक्र है।

मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली एलजी के समक्ष रखी ये मांगें
– अवैध रूप से भारत में घुसे बांग्लादेशियों को किराए पर घर, किसी भी प्रतिष्ठान में नौकरी नहीं दी जाए
– उनके बच्चों को सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन न दिए जाने का भी अनुरोध किया है
– अवैध बांग्लादेशियों की ओर से सड़क, फुटपाथ, पार्क या अन्य किसी सरकारी जमीन पर जबरन कब्जे को हटाया जाए
– गैर कानूनी रूप से आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या अन्य कोई सरकारी दस्तावेजों को निरस्त किया जाए
– पहले की तरह अवैध बांग्लादेशियों को चिन्हित कर अभियान चलाकर वापस बांग्लादेश भेजे जाने की भी अपील

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...