18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराजनीतिसीजफायर के बाद कांग्रेस ने की विशेष सत्र की मांग, क्यों शेयर...

सीजफायर के बाद कांग्रेस ने की विशेष सत्र की मांग, क्यों शेयर करने लगे इंदिरा गांधी की तस्वीरें?

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोके जाने की सहमति बनने के बाद शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र तत्काल बुलाया जाए, ताकि देश एकजुट होकर सामूहिक संकल्प का प्रदर्शन कर सके। पार्टी के कई नेताओं ने इस मौके पर 1971 के युद्ध में भारत की जीत का जिक्र करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व और साहस को याद किया।

सैन्य कार्रवाई रोकने की घोषणा
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार को घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान निदेशक (डीजीएमओ) शनिवार शाम पांच बजे से सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमत हुए हैं। इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान तत्काल संघर्ष-विराम के लिए सहमत हो गए हैं।

जयराम रमेश का बयान
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “वाशिंगटन डीसी से आई अभूतपूर्व घोषणाओं के संदर्भ में अब यह राष्ट्रीय आवश्यकता बन गई है कि प्रधानमंत्री एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करें और देश के राजनीतिक दलों को विश्वास में लें, ताकि संकट की इस घड़ी में राष्ट्रीय हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।”

विशेष सत्र पर जोर
रमेश ने यह भी कहा कि संसद का एक विशेष सत्र तत्काल बुलाया जाए, जिसमें पिछले 18 दिन की घटनाओं, खासकर पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले से लेकर आज तक की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की जाए और आगे की दिशा तय की जाए, ताकि देश एकजुट होकर सामूहिक संकल्प का प्रदर्शन कर सके।

कांग्रेस ने शेयर की इंदिरा गांधी की तस्वीर
भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने की घोषणा की कुछ देर बाद कांग्रेस ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर इंदिरा गांधी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “इंदिरा गांधी : साहस, संकल्प, शक्ति।”

कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया
पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, “भारत इंदिरा गांधी की कमी महसूस करता है।” कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “अमेरिका की आंख में आंख डालकर पाकिस्तान के दो टुकड़े कर विश्व का भूगोल बदल दिया था। ऐसी थीं इंदिरा गांधी।”

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...