13.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली की सत्ता गंवाई तो MCD में एक्टिव हुई AAP, दो दिन...

दिल्ली की सत्ता गंवाई तो MCD में एक्टिव हुई AAP, दो दिन में दूसरा बड़ा ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी दिल्ली में सत्ता गंवा चुकी है लेकिन अभी भी MCD उसके पास है. विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी एमसीडी में एक्टिव हो गई है. सोमवार को AAP ने हाउस टैक्स को लेकर कई बड़े ऐलान किए. पार्टी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के हाउस टैक्स का भुगतान समय से करने वालों का बकाया हाउस टैक्स माफ कर दिया जाएगा.

हाउस टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘जो दिल्लीवाले समय से वित्तीय वर्ष 2024-25 के हाउस टैक्स का भुगतान करेंगे उनका पिछला बकाया सारा हाउस टैक्स माफ कर दिया जाएगा. इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में 100 से 500 गज के मकानों का हाउस टैक्स आधा कर दिया जाएगा.’

उन्होंने कहा, ‘100 गज से छोटे मकानों का हाउस टैक्स माफ कर दिया जाएगा. जिन घरों में दुकानें चल रही हैं, उनका भी हाउस टैक्स माफ कर दिया जाएगा. दिल्ली के 1300 हाउसिंग अपार्टमेंट्स का भी हाउस टैक्स 25 प्रतिशत तक माफ किया जाएगा.’

MCD के 12 हजार अस्थायी कर्मचारियों को किया पक्का
एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी ने एमसीडी सदन की बैठक में दिल्ली नगर निगम के 12 हजार अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का प्रस्ताव पारित किया था. AAP विधायक आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी थी. पार्टी ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘एमसीडी की आम आदमी पार्टी सरकार 12,000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने जा रही है. इससे पहले AAP सरकार 4,500 कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का कर चुकी है.’

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...