10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराजनीतिनीतीश के पालाबदल के बाद बड़े बदलाव करेगी भाजपा! शाह भी मंथन...

नीतीश के पालाबदल के बाद बड़े बदलाव करेगी भाजपा! शाह भी मंथन में शामिल

Published on

नई दिल्ली

बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम का असर दिल्ली तक दिख रहा है। एक तरफ पटना में आज नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ है तो वहीं दिल्ली में भाजपा बैठक कर रही है। बिहार भाजपा की कोर कमिटी की बैठक में होम मिनिस्टर अमित शाह भी पहुंचे हैं। भाजपा सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी बात हो सकती है। इसके अलावा पार्टी विपक्ष में कैसे काम करेगी इस पर भी मंथन चल रहा है। यही नहीं विधानसभा और विधानपरिषद में नेता विपक्ष के चयन को लेकर भी बात होनी है।

इस बैठक में होम मिनिस्टर अमित शाह के अलावा जेपी नड्डा भी मौजूद हैं। वहीं बिहार भाजपा के सीनियर नेताओं को भी दिल्ली बुलाया गया है। इन नेताओं में सुशील मोदी, अश्विनी चौबे, गिरिराज सिंह, शाहनवाज हुसैन शामिल हैं। नीतीश कुमार ने बीते सप्ताह ही भाजपा का साथ छोड़कर आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बनाने का ऐलान किया था। अगले ही दिन नीतीश कुमार ने सीएम और तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली थी और अब आज सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ है। नीतीश कुमार के अलग होने के बाद भाजपा बिहार में नए सिरे से अपनी रणनीति तैयार करने में जुटी है।

भाजपा के सूत्रों का कहना है कि पार्टी का एक वर्ग नीतीश के अलगाव को सकारात्मक मान रहा है। दरअसल इन नेताओं का कहना है कि नीतीश के जाने के बाद भाजपा पूरे बिहार में खुलकर सक्रिय होगी और हर सीट पर अपनी जमीन को मजबूत कर सकेगी। पहले ही भाजपा ने राज्य की 200 विधानसभा सीटों पर प्रवास का कार्यक्रम तय किया था। कहा यह भी जाता है कि भाजपा के इस आक्रामक प्लान ने भी नीतीश कुमार को असहज कर दिया था। भाजपा नेताओं का एक वर्ग मानता है कि नीतीश कुमार को मौका देने की बजाय अपनी लीडरशिप और अपनी ही मौजूदगी हर सीट पर बढ़ाने की जरूरत है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...