14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में BJP सरकार बनने के बाद 'आप' को मिला पहला मौका,...

दिल्ली में BJP सरकार बनने के बाद ‘आप’ को मिला पहला मौका, इस वजह से कानून मंत्री कपिल मिश्रा का मांगा इस्तीफा

Published on

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को कानून मंत्री कपिल मिश्रा से इस्तीफा मांगा है। इसका कारण यह है कि एक अदालत ने 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों में उनकी भूमिका की जांच के लिए एफआईआर (FIR) दर्ज करने का आदेश दिया है। इस मामले में आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कपिल मिश्रा को इस्तीफा देना चाहिए और पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए, क्योंकि उनके खिलाफ पहले से ही सार्वजनिक रूप से सबूत उपलब्ध हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘कपिल मिश्रा को इस्तीफा दे देना चाहिए और जैसे अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वैसे ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अदालत ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है और यह आदेश उनके खिलाफ दंगों में कथित भूमिका की जांच करने के लिए है।’ उन्होंने यह भी कहा कि कपिल मिश्रा को नैतिकता के आधार पर खुद इस्तीफा दे देना चाहिए।

भारद्वाज ने दावा किया कि अदालत में चार वीडियो पेश किए गए, जिनमें से पहले वीडियो में कपिल मिश्रा को दिल्ली पुलिस के एक डीसीपी के साथ खड़ा देखा जा सकता है। वीडियो में मिश्रा के आसपास अन्य पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं, जबकि वह एक नफरत भरी भाषा में भाषण दे रहे हैं।उनके इस भाषण के बाद पत्थरबाजी और दंगे भड़कने का आरोप लगाया जा रहा है। भारद्वाज का दावा है कि वीडियो में साफ तौर पर मिश्रा की भूमिका दिखती है।अदालत ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से 16 अप्रैल तक ‘अनुपालन रिपोर्ट’ पेश करने का निर्देश दिया है, जो मामले की अगली सुनवाई की तारीख है।

कपिल मिश्रा के खिलाफ क्या है पूरा मामला?
2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी, जिसमें 53 लोगों की जान गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। इस दंगे के बाद कपिल मिश्रा का नाम विशेष रूप से चर्चा में आया था, क्योंकि उनके एक कथित भाषण को भी दंगे की एक वजह के रूप में आरोप लगता रहा है।

दिल्ली पुलिस ने सुनवाई के दौरान क्या कहा?
इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने पहले ही कपिल मिश्रा की भूमिका को नकार दिया था और कहा था कि मिश्रा का दंगों से कोई संबंध नहीं था। हालांकि, अब अदालत ने यह आदेश दिया है कि मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और उनकी भूमिका की जांच की जाए। इस मामले में यमुना विहार के निवासी मोहम्मद इलियास ने याचिका दायर की थी, जिसमें कपिल मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...