6 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराजनीतिअग्निवीरों को CAPF भर्ती में हाइट में नहीं मिलेगी अलग से कोई...

अग्निवीरों को CAPF भर्ती में हाइट में नहीं मिलेगी अलग से कोई छूट, केंद्र सरकार ने साफ कर दिया

Published on

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने साफ किया है कि अग्निवीरों को चार साल की सर्विस पूरी करने के बाद सीएपीएफ यानी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में भर्ती के लिए हाइट में अलग से कोई छूट नहीं मिलेगी। सीएपीएफ में हाइट का जो क्राइटीरिया है और उसमें पहले से अलग अलग श्रेणी के लिए जो भी छूट दी जाती है वही छूट लागू रहेगी। अग्निपथ स्कीम लागू होने के बाद से ही युवा इस मुद्दे को उठा रहे हैं। युवाओं का कहना है कि अग्निवीर बनने के लिए हाइट का जो क्राइटीरिया है वह सीएपीएफ से कम है। ऐसे में अगर अग्निवीर की हाइट कम है तो फिर चार साल बाद वह कैसे सीएपीएफ में भर्ती हो पाएगा।

इंडियन आर्मी में अग्निवीर की भर्ती के लिए न्यूनतम कद 157.5 सेंटीमीटर होना चाहिए। इसी तरह इंडियन एयरफोर्स में 152.5 सेंटीमीटर और इंडियन नेवी में पुरुषों के लिए न्यूनतम कद 157 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 152 सेंटीमीटर है। जबकि सीएपीएफ में सामान्य श्रेणी में पुरुषों का न्यूनतम कद 170 सेंटीमीटर और महिलाओं का 157 सेंटीमीटर होना चाहिए।

राज्यसभा में बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने पूछा कि क्या सरकार का सीएपीएफ में भर्ती के दौरान अग्निवीरों को न्यूनतम कद संबंधी मानदंड में कुछ छूट देने का विचार है? इसके लिखित जवाब में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि सीएपीएफ में कॉन्टेबल (जीडी) के पद पर भर्ती के लिए पुरुषों का न्यूनतम कद 170 सेमी और महिलाओं का 157 सेमी होना चाहिए। इसमें सभी अनुसूचित जनजाति, पूर्वोत्तर राज्य के एसटी, वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित जिलों के एसटी, गढ़वाली, कुमाऊंनी, डोगरा, मराठा उम्मीदवार, असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और गोरखा प्रादेशिक प्रशासन के उम्मीदवार को न्यूनतम कद में अलग अलग छूट दी जाती है। पूर्व अग्निवीरों को भी इसी श्रेणी में छूट मिलेगी। इसका मतलब है कि अग्निवीरों को लिए अलग से हाइट में कोई छूट नहीं दी जाएगी।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...