16 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिअखिलेश यादव ने हाथ में उठाया AAP का झाड़ू, BJP को घेरा,...

अखिलेश यादव ने हाथ में उठाया AAP का झाड़ू, BJP को घेरा, कांग्रेस का नाम लिए बिना क्या कहा?

Published on

दिल्ली

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेजी से जारी है. इसी कड़ी में यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी गुरुवार (30 जनवरी) को आम आदमी पार्टी के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए उतरे. सपा प्रमुख अखिलेश यादव और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने किराड़ी विधानसभा में रोड शो किया.

अखिलेश यादव ने किराड़ी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अनिल झा के समर्थन में रोड शो करते हुए उन्हें जीत दिलाने की अपील की. इस दौरान भारी संख्या में ‘आप’ के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. अखिलेश यादव ने कहा कि इस चुनाव में BJP की बेईमानी का सफाया होगा.

बीजेपी की बेईमानी का सफाया कीजिए- अखिलेश यादव
सपा प्रमुख ने कहा, ”मैं अरविंद केजरीवाल का आभार प्रकट करता हूं कि मुझे इतने लोगों से मिलने का मौका दिया. इस बार आम आदमी पार्टी ने मन बना लिया है कि बीजेपी को पटखनी देने जा रहे हैं. ये झाड़ू बीजेपी की बेईमानी का सफाया करने जा रहा है. मैं यहां उपस्थित जनता से अपील करता हूं कि आप सभी मिलकर बीजेपी का सफाया कीजिए. झाड़ू के पक्ष में वोट कीजिए.

कांग्रेस का नाम लिए बिना क्या बोले?
कांग्रेस का बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि एक भी वोट खराब नहीं होना चाहिए. बीजेपी को हराने के लिए एक एक वोट आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर पड़ना चाहिए. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए आगे कहा, ”आपका वोट खराब नहीं होना चाहिए. इनका काम और विकास ही प्रमाण है. जिस तरीके से शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, बिजली-पानी की सुविधा का इन्होंने इंतजाम किया है. ये न केवल देश में बल्कि दुनिया में उदाहरण बना है. लोग इस मॉडल की स्टडी करना चाहते हैं और अपने यहां लागू करना चाहते हैं.”

अखिलेश यादव ने ये भी कहा, ”अब तो सुनने में आया है कि बीजेपी के लोग भी कह रहे हैं जो अरविंद केजरीवाल की योजनाएं हैं, उसे हम बंद नहीं करेंगे. तो सोचिए ये योजनाओं से घबरा गए हैं. इसलिए कोई भी वोट खराब न हो. सब का सब वोट झाड़ू के पक्ष में देकर आप को जीत दिलाने का काम करना है. अनिल झा आपके हर दुख दर्द में खड़े रहेंगे.”

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...