16.2 C
London
Thursday, July 31, 2025
Homeराजनीतिये सब बिहार चुनाव के लिए किया जा रहा … पहलगाम आतंकी...

ये सब बिहार चुनाव के लिए किया जा रहा … पहलगाम आतंकी हमले पर यशवंत सिन्हा ने कह दी बड़ी बात, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Published on

पटना

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी आतंकी हमलों की घटनाओं का चुनावी लाभ उठाने का काम करती रही है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद उपजे हालातों को लेकर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। यशवंत सिन्हा ने कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह सब आगामी बिहार चुनाव को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

‘पुलवामा से लेकर पहलगाम तक, भाजपा ने राजनीतिक फायदा उठाया’
यशवंत सिन्हा ने कहा कि जब पुलवामा हमला हुआ था, तब भी चुनाव नजदीक थे। उसके बाद सर्जिकल स्ट्राइक की गई और राजनीतिक लाभ उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा के शहीदों के नाम पर वोट मांगे थे। सिन्हा ने कहा, ‘अब तिरंगा यात्रा निकालकर भाजपा खुद को देशभक्ति का प्रतीक दिखाना चाहती है।’

पुलवामा की तरह पहलगाम की सच्चाई भी कभी सामने नहीं आएगी: सिन्हा
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कपिल सिब्बल के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि उस समय एक भी सिपाही सुरक्षा के लिए क्यों नहीं मौजूद था। उन्होंने पूछा, ‘सुरक्षाकर्मी कहां गायब हो गए? क्या उन्हें जमीन खा गई या आसमान निगल गया?’ उन्होंने आशंका जताई कि इस हमले की सच्चाई भी पुलवामा की तरह कभी सामने नहीं आएगी।

कपिल सिब्बल ने भी उठाए तीखे सवाल
पॉडकास्ट के दौरान वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने भी तीखा सवाल किया- ’26 नागरिकों की हत्या का जिम्मेदार कौन है?’ इस पर सिन्हा ने जवाब देते हुए कहा कि देश में असली सवाल पूछने की संस्कृति खत्म हो गई है। अब केवल राजनीतिक बयानबाजी हो रही है।

सीजफायर पर ट्रंप के ऐलान से पहले भारत चुप क्यों था? यशवंत सिन्हा ने पूछा
यशवंत सिन्हा ने सीजफायर के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान ने डीजीएमओ स्तर पर बातचीत में सीजफायर की बात की, तो उसकी घोषणा अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों की? भारत सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक कुछ नहीं बोले हैं। अगर अमेरिका का राष्ट्रपति भारत को लेकर कुछ बोलता है तो उसका जवाब यहां के प्रधानमंत्री को देना चाहिए, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री खामोश हैं।

Latest articles

Lucky Zodiac signs:31 जुलाई 2025 का राशिफल इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा महीने का आखिरी दिन

Lucky Zodiac signs: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, कोई भी दिन आपके लिए शुभ...

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, 4 मीटर ऊंची सुनामी जापान में 20 लाख लोग निकाले गए

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, 4 मीटर ऊंची सुनामी!...

भारी बारिश के चलते स्कूलों में बुधवार को अवकाश घोषित

भेल भोपालभारी बारिश के चलते स्कूलों में बुधवार को अवकाश घोषित,राजधानी भोपाल के स्कूलों...

More like this

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बहस शाह का विपक्ष पर गुस्सा जानें क्या कहा राजनाथ सिंह ने

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बहस शाह का विपक्ष पर गुस्सा जानें क्या कहा...

PM MODI MANN KI BAAT: PM मोदी की मन की बात ज्ञान भारतम मिशन और देश की उपलब्धियों पर की चर्चा

PM MODI MANN KI BAAT: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो...

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को चेताया बिहार में ‘SIR’ प्रक्रिया पर विपक्ष चुप नहीं बैठेगा

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को चेताया: बिहार में 'SIR' प्रक्रिया पर विपक्ष चुप...