14.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली चुनाव के बीच बीजेपी ने जारी किया अरविंद केजरीवाल के 'शीश...

दिल्ली चुनाव के बीच बीजेपी ने जारी किया अरविंद केजरीवाल के ‘शीश महल’ का वीडियो, बढ़ी सियासी हलचल

Published on

नई दिल्ली

केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की निगाहें दिल्ली विधानसभा चुनाव पर हैं। बीजेपी की पूरी कोशिश 5 फरवरी को होने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी के विजय रथ को रोकने पर है। पार्टी नेतृत्व लगातार प्रचार अभियान में जुटा है। इस बीच दिल्ली बीजेपी ने रविवार को आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुराने आवास, जिसे पार्टी’शीश महल’कहकर संबोधित करती है, उसका एक वीडियो जारी किया। दिल्ली बीजेपी ने इसे ‘महाठग अरविंद केजरीवाल की अय्याशी का शीश महल’ टाइटल दिया है।

बीजेपी ने वीडियो जारी कर केजरीवाल को घेरा
दिल्ली बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और अपने यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो 14 मिनट का है। बीजेपी ने इसे ‘महाठग अरविंद केजरीवाल की अय्याशी का शीश महल’ टाइटल शेयर किया गया है। वीडियो में केजरीवाल के आवास के अंदर की सुख-सुविधाओं को दिखाया गया है। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि ये आवास घर एक आलीशान होटल जैसा दिखता है, जो अंदर से भी अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस है।

14 मिनट के वीडियो में क्या है जानिए
बीजेपी ने इसे ‘शीश महल’ का नाम दिया है, जो पहले डॉक्यूमेंट्री के रूप में सामने आया था। हालांकि, यह पहली बार है जब केजरीवाल के पुराने आवास का वीडियो सार्वजनिक किया गया है। बीजेपी ने वीडियो में दिखाए गए कई महंगे और आलीशान सामानों की कीमतें भी सार्वजनिक की हैं। पार्टी ने दावा किया है कि केजरीवाल के आवास में स्मार्ट एलईडी टर्नटेबल लाइट्स की कीमत 19.5 लाख रुपये, बॉडी सेंसर और रिमोट वाले 80 पर्दों की कीमत चार करोड़ से 5.6 करोड़ रुपये के बीच है।

टीवी, सोफा, ओवन से लेकर टॉयलेट सीट की भी बताई कीमत
बीजेपी ने दावा किया कि 16 टेलीविजन सेट की कीमत 64 लाख रुपये, रिक्लाइनर सोफा की कीमत 10 लाख रुपये, ओवन की कीमत नौ लाख रुपये और माइक्रोवेव की कीमत छह लाख रुपये है। इसके अलावा, अन्य महंगे सामानों की भी कीमतें जारी की गई हैं, जिनमें सजावटी खंभे की कीमत 36 लाख रुपये, टॉयलेट सीट की कीमत 12 लाख रुपये और ऑटोमैटिक दरवाजे की कीमत 70 लाख रुपये बताई गई है।

बीजेपी का आरोप, केजरीवाल ने रेनोवेशन पर खर्च किए करोड़ों
बीजेपी ने इससे पहले दावा किया था है कि मुख्यमंत्री के आवास में करोड़ों रुपये का मार्बल, चार-चार लाख रुपये के कमोड और आठ-आठ लाख रुपये के पर्दे लगाए गए हैं। बीजेपी ने मुख्यमंत्री आवास के रेनोवेशन के नाम पर कई करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही थी। 5 जनवरी को नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को एक चिट्ठी लिखी थी।

प्रवेश वर्मा ने लिखी आतिशी को चिट्ठी
इस चिट्ठी में प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से बनवाए गए ‘शीश महल’ को जनता दर्शन के लिए खोलने का अनुरोध किया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा था कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की जनता ने अरविंद केजरीवाल को लगातार तीन बार अपना विधायक चुना और विधानसभा भेजा। वह इस ‘शीश महल’ को देखने की प्रबल इच्छा रखती है।

सीएम आवास को ‘जनता दर्शन’ के लिए खोला जाए- BJP
प्रवेश वर्मा ने आगे कहा कि जनता इसे देखकर यह समझना चाहती है कि जिस स्थान पर उनके द्वारा चुने गए प्रतिनिधि ने अपने कार्यकाल का समय बिताया, वह कैसा है। प्रवेश वर्मा ने सीएम आतिशी ने निवेदन करते हुए कहा था कि इस ‘शीश महल’ को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक ‘जनता दर्शन’ के लिए खोला जाए, ताकि दिल्ली की जनता इसे नजदीक से देख सके। यह न केवल जनता की अपेक्षाओं को पूरा करेगा, बल्कि सरकार और जनता के बीच पारदर्शिता और विश्वास को भी मजबूत करेगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रूप से विचार करेंगी और शीघ्र निर्णय लेंगी।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...