14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराजनीति'अरविंद केजरीवाल मोस्ट वांटेड टेरेरिस्ट ऑफ इंडिया' सरकार पर तंज कसते हुए...

‘अरविंद केजरीवाल मोस्ट वांटेड टेरेरिस्ट ऑफ इंडिया’ सरकार पर तंज कसते हुए सुनीता ने बहुत कुछ कह दिया

Published on

नई दिल्ली:

‘देश में तानाशाही की सारी हदें पार हो चुकी हैं। ईडी अरविंद केजरीवाल के साथ देश के Most Wanted आतंकवादी की तरह व्यवहार कर रही है।’ ये बातें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कही हैं। जिस तरह से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को केजरीवाल की जमानत मंजूर की। उसके खिलाफ ईडी ने शुक्रवार को हाईकोर्ट का रूख किया। इस दौरान उच्च न्यायालय ने सुनवाई तक केजरीवाल की जेल से रिहाई पर लगा दी। इसी को लेकर सुनीता केजरीवाल ने रिएक्ट किया।

‘हमें उम्मीद हाईकोर्ट न्याय करेगा’
ईडी के इस कदम पर सुनीता केजरीवाल बेहद आक्रोशित हुईं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल की जमानत का आदेश अपलोड होने से पहले ही स्टे के लिए प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी हाईकोर्ट पहुंच गया। वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे वह कोई आतंकवादी हों। लेकिन अभी हाईकोर्ट का फैसला आना बाकी है। हम आशा करते हैं कि हाईकोर्ट न्याय करेगा। इससे पहले सुनीता केजरीवाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल का जेल से भेजा संदेश भी सबको बताया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य दिल्ली को पानी नहीं दे रहे हैं। क्या यह समय इस मुद्दे पर राजनीति करने का है?

राउज एवेन्यू कोर्ट से केजरीवाल को जमानत
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक दिन पहले राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत के बाद शुक्रवार को जेल से रिहाई होनी थी। इसी दौरान ईडी ने हाई कोर्ट का रुख किया, सुनवाई के दौरान ईडी ने उनकी रिहाई पर रोक लगा दी। वह शराब घोटाला से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाले से जुड़े केस में निचली अदालत के जमानत आदेश को चुनौती देते हुए शुक्रवार को हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने जस्टिस सुधीर कुमार जैन और जस्टिस रविंदर डुडेजा की वेकेशन बेंच में याचिका लगाई। सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने रिहाई पर रोक लगा दी।

हाईकोर्ट में क्या कुछ हुआ
एएसजी राजू ने कहा कि मैं तत्काल रोक की मांग कर रहा हूं। आदेश कल 8 बजे सुनाया गया था। आदेश अपलोड नहीं किया गया है। हमारी बात निचली अदालत में नहीं सुनी गई। सीएम केजरीवाल का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने स्टे लगाने की मांग का विरोध किया। सिंघवी ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के दस फैसले हैं कि जमानत रद्द करना जमानत देने से बिल्कुल अलग होता है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने निर्देश दिया कि मामले की पूरी सुनवाई होने तक जमानत आदेश लागू नहीं किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल को 21 दिन के लिए जमानत मिली थी। चुनाव समाप्त होते ही 2 जून को फिर से वो जेल चले गए थे। इससे पहले गुरुवार शाम आदेश सुनाए जाने के वक्त ईडी ने अनुरोध किया था कि क्या जमानत बांड पर हस्ताक्षर को 48 घंटे के लिए टाला जाय, ताकि आदेश को बड़ी अदालत में चुनौती दी जा सके। अदालत ने ईडी के आग्रह को खारिज करते हुए आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। अदालत ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर केजरीवाल की जमानत दी थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह ईडी दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गई।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...