13.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में आतिशी को कमान...अब इन दो राज्यों पर फोकस बढ़ाएंगे अरविंद...

दिल्ली में आतिशी को कमान…अब इन दो राज्यों पर फोकस बढ़ाएंगे अरविंद केजरीवाल, जानें क्या है प्लान?

Published on

अहमदाबाद/नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभ चुनावों में आम आदमी पार्टी की हार के बाद से चर्चा हो रही है कि केजरीवाल अब क्या करेंगे? आप ने पूर्व सीएम आतिशी को दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में यह साफ हो चुकी है कि जिस दिल्ली पर आप ने 13 साल राज किया अब वहां पर सीएम रेखा गुप्ता के सामने आतिशी ही सबसे बड़ा चेहरा होंगी। दिल्ली चुनावों के बाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो साझा किया था। इसके अलावा उनकी और कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल अगले कुछ दिनों में विपश्यना ध्यान के लिए जाने वाले हैं। इसके बाद अरविंद केजरीवाल राजनीतिक तौर पर सक्रियता बढ़ाएंगे।

अब क्या करेंगे अरविंद केजरीवाल?
सूत्रों की मानें तो अरविंद केजरीवाल ने इसके बाद पार्टी में बड़े बदलावों के साथ 2027 के रोडमैप को तय करेंगे। इसमें पंजाब के चुनावों में फिर वापसी का लक्ष्य होगा तो वहीं इसके साथ गुजरात में पार्टी अपनी जमीन बढ़ाने की कोशिश करेगी, क्योंकि दिल्ली विधानसभा चुनावों के बाद गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में आप ने संतोषजनक प्रदर्शन किया है। पार्टी को 250 स्थानों पर जहां दूसरे नंबर पर रही तो वहीं उसे 32 सीटें भी हासिल हुईं। पार्टी ने यह प्रदर्शन प्रदेश नेतृत्व की अगुवाई में किया। राज्य में फिलहाल आप की कमान इसुदान गढ़वी के हाथों में है। पार्टी ने वडोदरा की करजण नगर पालिका में अच्छा प्रदर्शन किया है। पार्टी के एक नेता ने बताया कि राज्य में आप के विस्तार की काफी उज्जवल संभावनाएं हैं।

अरविंद केजरीवाल का प्लान
पंजाब और गुजरात दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव 2027 में हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव फरवरी महीने में होंगे,जबकि गुजरात विधानसभा के चुनाव साल की आखिरी तिमाही यानी अक्टूबर-नवंबर में होंगे। ऐसे में आप का पूरा फोकस अब इन राज्यों पर होगा। सूत्र बताते हैं कि गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की रिपोर्ट अरविंद केजरीवाल ने ली है। इन चुनावों में जहां बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की तो वहीं कांग्रेस और कमजोर हो गई, जबकि आप ने अच्छा प्रदर्शन किया। वह अब कई नगर पालिका में विपक्ष की हैसियत में आ गई है। आम आदमी पार्टी को गुजरात के 2022 विधानसभा चुनावों में करीब 14 फीसदी वोट मिले थे। इसके बाद ही आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला था। पार्टी के राज्य में अभी चार विधायक हैं।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...