30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीति15 अगस्त को आतिशी फहराएंगी झंडा, केजरीवाल से मुलाकात के बाद मंत्री...

15 अगस्त को आतिशी फहराएंगी झंडा, केजरीवाल से मुलाकात के बाद मंत्री गोपाल राय ने जारी किया आदेश

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में 15 अगस्त को आप’ सरकार की ओर से झंडा कौन फहराएगा इसपर फैसला हो चुका है। अरविंद केजरीवाल से जेल में मुलाकात के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि सीएम ने शिक्षा मंत्री आतिशी को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए कहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एलजी वीके सक्सेना को भी पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने इस बात का जिक्र किया था कि उनकी अनुपस्थिति में आतिशी तिरंगा झंडा फहराएंगी। गोपाल राय ने सामान्य प्रशासन विभाग (जी. ए. डी.) को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें कहा गया है कि आज मैंने मुख्यमंत्री के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने आतिशी के नाम को मंजूरी दी है।

सीएम ने भरी आतिशी के नाम पर हामी
निर्देश जारी करते हुए मंत्री गोपाल राय ने कहा कि मैंने आज मुख्यमंत्री के साथ बैठक की। उनकी इच्छा है कि मंत्री आतिशी 15 अगस्त 2024 को छत्रसाल स्टेडियम कार्यक्रम में उनके स्थान पर ध्वजारोहण करें। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना को पिछले हफ्ते लिखे एक पत्र में केजरीवाल ने कहा था कि उनकी जगह कैबिनेट मंत्री आतिशी दिल्ली सरकार के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।
हालांकि, उपराज्यपाल कार्यालय ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से कोई संदेश नहीं मिला है। साथ ही, तिहाड़ जेल प्राधिकारियों ने केजरीवाल को सूचित किया कि सक्सेना को लिखा गया उनका यह पत्र जेल नियमों के तहत उन्हें दिए गए विशेषाधिकारों का दुरुपयोग है।

तिहाड़ जेल नंबर दो के अधीक्षक ने दिल्ली कारागार नियम 2018 के विभिन्न प्रावधानों का हवाला दिया और केजरीवाल को एक पत्र में सलाह दी कि ऐसी किसी भी अनुचित गतिविधि से दूर रहें अन्यथा उनके विशेषाधिकारों में कटौती की जाएगी। दिल्ली सरकार का स्वतंत्रता दिवस समारोह हर साल छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित किया जाता है और मुख्यमंत्री सभा को संबोधित करते हैं। केजरीवाल कथित आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

‘केजरीवाल को अतिशी को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए’
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी जेल में बंद मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना चाहिए क्योंकि नियमों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर केवल मुख्यमंत्री को ही तिरंगा फहराने की अनुमति है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जेल में बंद मुख्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के संबंध में उपराज्यपाल को लिखा गया पत्र साबित” करता है कि आम आदमी पार्टी और उसके नेता अराजकतावादी थे और अराजकतावादी बने रहेंगे।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...