19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिऐसी अटकलों से बचें... SCO समिट के लिए पीएम मोदी के पाकिस्तान...

ऐसी अटकलों से बचें… SCO समिट के लिए पीएम मोदी के पाकिस्तान जाने वाली खबरों पर विदेश मंत्रालय ने दे दिया जवाब

Published on

नई दिल्ली:

आगामी 15 और 16 अक्टूबर को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की मीटिंग की मेजबानी करेगा। भारत से मौजूदा संबंधों को देखते हुए अभी यहां से पीएम मोदी या किसी और मंत्री के जाने पर आधिकारिक सूचना नहीं आई है। इस बीच, भारत के विदेश मंत्रालय ने मीडिया में उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि पीएम मोदी एससीओ मीटिंग में शिरकत करेंगे और अगर नहीं तो विदेश मंत्री को वहां भेजा जाएगा। विदेश मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा कि MEA ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है और इस संबंध में अटकलों वाली खबरों से बचें।

विदेश मंत्रालय ने क्लियर कर दिया
भारत के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि हम देख रहे हैं कि कई आउटलेट ऐसी खबरें चला रहे हैं कि पीएम पाकिस्तान में SCO बैठक में शामिल नहीं होंगे या ईएएम पाकिस्तान में SCO बैठक में हिस्सा ले सकते हैं। कृपया ध्यान दें, MEA ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है और इस संबंध में अटकलों वाली खबरों से बचने का अनुरोध है।

पीएम और जयशंकर के जाने की थी अटकलें
मीडिया और कई आउटलेट में यह खबरें थीं की पाकिस्तान में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी शिरकत कर सकते हैं। अगर किन्हीं वजहों से वह नहीं जा पाते हैं तो विदेश मंत्री एस जयशंकर या किसी और मंत्री को वहां भेजा जा सकता है। अब इन अटकलों पर विराम लगाते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि अभी किसी तरह की कोई सूचना या प्लानिंग नहीं की गई है।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...