21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में आयुष्मान योजना को मंजूरी, पेश होगी CAG रिपोर्ट… पहली कैबिनेट...

दिल्ली में आयुष्मान योजना को मंजूरी, पेश होगी CAG रिपोर्ट… पहली कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में गुरुवार को सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बीजेपी की पहली कैबिनेट बैठक सचिवालय में संपन्न हुई. दिल्ली कैबिनेट की बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी गई. वहीं, दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में कैग की सभी 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश करने को भी कैबिनेट ने हरी झंडी दिखाई. कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि हमने मुख्य दो एजेंडा पर फोस किया. दिल्ली में केंद्र सरकार की लोकप्रिय और जनकल्याणकारी आयुष्मान योजना को लागू किया जाएगा, जिसे पहले की आम आदमी पार्टी सरकार ने रोक रखा था. वहीं कैग की सभी 14 लंबित रिपोर्ट को दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में हम सदन के पटल पर रखेंगे, जिसे पुर्ववर्ती सरकार ने रोककर रखा था.

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत दिल्ली के पात्र लाभार्थियों को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. इसमें से 5 लाख का हेल्थ कवरेज दिल्ली सरकार और 5 लाख केंद्र सरकार की तरफ से मिलेगा. आयुष्मान कार्ड धारक दिल्ली के सरकारी और सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के तहत इम्पैनल्ड किसी भी प्राइवेट अस्पताल में 10 लाख रुपये तक का इलाज करा सकेंगे. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए हैं, उन्हें हम एक-एक करके जल्दी पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि कैबिनेट बैठक में महिला सम्मान योजना को लेकर भी चर्चा हुई. हमारी सरकार इस योजना के लिए जल्द क्राइटेरिया तय करेगी और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे होगा इस बारे में भी फैसला होगा.

इससे पहले दिन में रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री और उनके साथ छह मंत्रियों ने शपथ ली. मंत्रियों में प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, रविंद्र इंद्राज सिंह, पंकज कुमार सिंह और कपिल मिश्रा शामिल हैं. शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ दिल्ली के वासुदेव घाट पर यमुना नदी की आरती की. दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यमुना में प्रदूषण को बड़ा मुद्दा बनाया था और अपनी सरकार बनने पर नदी को 3 वर्ष में साफ करने का वादा किया था. बता दें कि एलजी के निर्देश पर 16 फरवरी से ही यमुना की सफाई का काम पहले ही शुरू हो चुका है.

वासुदेव घाट पर आरती में शिरकत करने के बाद सीएम रेखा ने कहा, ‘आज मां यमुना की आरती करते हुए हमने फिर से उस संकल्प को दोहराया, जो हमारी प्राथमिकता रहेगी. हम मां यमुना को फिर से उनके पुराने साकार रूप में लाएंगे और नदी को साफ करेंगे. दिल्ली को युमना मां का फिर से आर्शीवाद मिलेगा. यमुना की सफाई के लिए जो संसाधन लगाने होंगे उस पर पूरे लेआउट के साथ काम किया जाएगा.’ वहीं, वासुदेव घाट पर आरती के बाद मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि हमने मां यमुना से आशीर्वाद लिया. हमने न केवल यमुना को साफ करने की कसम खाई है, बल्कि हमने जो भी वादे किए थे, उन्हें पूरा करने की भी कसम खाई है.

दिल्ली में हुआ विभागों का बंटवारा
  • मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने- सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता एवं प्रशासनिक सुधार विभाग अपने पास रखे हैं.
  • प्रवेश वर्मा को लोक निर्माण विभाग, विधायी मामले, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है.
  • आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
  • मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण और प्लानिंग डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी मिली है.
  • रविंद्र इंद्राज सिंह समाज कल्याण, एससी और एसटी कल्याण, सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे.
  • कपिल मिश्रा कानून एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, डेवलपमेंट, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे.
  • पंकज कुमार सिंह स्वास्थ्य, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे. बता दें कि पंकज सिंह खुद पेशे से डॉक्टर हैं.

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...