26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिबजरंग पूनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के कार्यकारी...

बजरंग पूनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने

Published on

नई दिल्ली,

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान बजरंग पूनिया ने कांग्रेस जॉइन कर ली है. इसके बाद पार्टी की ओर से उन्हें बड़ी जिम्मेदारी गई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजरंग पूनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है.

बता दें कि पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया. विनेश और बजरंग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की. इसके बाद वे कांग्रेस महासचिव प्रभारी संगठन केसी वेणुगोपाल, एआईसीसी महासचिव प्रभारी हरियाणा दीपक बाबरिया, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान और कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए. कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा था कि भाजपा बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन कर रही थी, जबकि कांग्रेस ने दिल्ली में सड़कों पर घसीटे जाने के दौरान विरोध करने वाले पहलवानों का समर्थन किया.

टोक्यो ओलंपिक (2020) के कांस्य पदक विजेता बजरंग ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक एक महीना पहले कांग्रेस से जुड़ने का फैसला किया है. बजरंग पूनिया ने एक बार कहा था कि इससे फर्क नहीं पड़ता कि कौन उनके साथ है क्योंकि जब वह दिमाग में यह सोच लेते हैं कि वह अपराजेय हैं, उन्हें कोई नहीं हरा सकता. भारतीय कुश्ती के दिग्गजों में शुमार बजरंग ने मैट पर कई बुलंदियों को छुआ तो मैट के बाहर काफी बुरे दौर भी देखे.

कांग्रेस ने एक ओर विनेश फोगाट को जुलाना से टिकट दिया है. वहीं बजरंग पूनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में 31 प्रत्याशियों के नाम हैं. भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई, राव दान सिंह को महेंद्रगढ़, आफताब अहमद को नूंह, उदय भान को होडल और बादली से मौजूदा विधायक कुलदीप वत्स को टिकट दिया है.

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...