24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिसंसद में संग्राम... अडानी लिखा बैग लेकर पहुंचीं प्रियंका गांधी, राहुल बोले-...

संसद में संग्राम… अडानी लिखा बैग लेकर पहुंचीं प्रियंका गांधी, राहुल बोले- क्यूट है

Published on

नई दिल्ली,

संसद के शीतकालीन सत्र में गौतम अडानी को लेकर विपक्ष का हंगामा थमता नहीं दिख रहा है. इसी बीच, मंगलवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ‘मोदी अडानी भाई-भाई’ लिखा बैग लेकर संसद पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है. हम डिबेट में भाग नहीं ले पा रहे हैं.

राहुल गांधी ने बताया क्यूट
प्रियंका गांधी के इस बैग को दिखाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ये काफी क्यूट है. बैग में एक तरफ मोदी तो दूसरी ओर अडानी की तस्वीर है. लिखा है- मोदी अडानी भाई भाई…वहीं, इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि हम लोग सदन की कार्यवाही में भाग लेना चाहते हैं लेकिन सरकार चर्चा नहीं चाहती है. किसी न किसी बहाने से वो सदन की कार्यवाही को स्थगित कर रहे हैं. वहीं, इस दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस सांसदों से कहा कि वे बहस और चर्चा में भाग लें और अच्छी उपस्थिति सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि सदन में बहस हो और मुद्दों पर बातचीत हो.

इससे पहले सोमवार को भी विपक्ष ने अडानी मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा था. राहुल गांधी रिपोर्टर के रोल में दिखे थे विपक्ष के दो सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडाणी का मुखौटा लगाया और राहुल से बातचीत की थी. राहुल ने मोदी-अडानी के संबंध, अमित शाह की भूमिका और संसद न चलने पर सवाल किए थे. वहीं, बीजेपी भी कांग्रेस को लेकर लगातार हमलावर है. बीजेपी ने सोनिया गांधी पर अमेरिकी बिजनेसमैन जॉर्ज सोरोस के साथ मिलकर भारत के विरोध में एजेंडा चलाने का आरोप लगाया है. बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस एक एजेंडे के तहत भारत की साख को गिराने की कोशिश कर रही है.

इससे पहले संसद में जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए सोमवार को सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दलों के बीच सहमति बनी थी. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भरोसा जताया था कि लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार से सुचारू रूप से चलेगी. लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने विभिन्न दलों के फ्लोर नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें यह सहमति बनी.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...