18.1 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिबेरोजगार नेताजी... हार के बाद क्या बदला, अब यूट्यूब चैनल पर दिखाई...

बेरोजगार नेताजी… हार के बाद क्या बदला, अब यूट्यूब चैनल पर दिखाई देंगे AAP नेता सौरभ भारद्वाज

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 10 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। वहीं बीजेपी को शानदार बहुमत मिला है। चुनावों में मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक और मंत्री सौरभ भारद्वाज एक नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वो एक यूट्यूब चैनल शुरू कर रहे हैं, जहां रोजाना किसी मुद्दे पर चर्चा करेंगे। इस चैनल का नाम ‘बेरोजगार नेताजी’ रखा है।

अब यूट्यूब पर वीडियो बनाएंगे सौरभ भारद्वाज
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि कल से मैं एक नए प्लेटफॉर्म पर आपके बीच आ रहा हूं। अब यूट्यूब पर भी मेरे साथ जुड़ सकते हैं, जहां हम हर रोज एक नए विषय पर चर्चा करेंगे।साथ ही,आप अपने सुझाव भी साझा कर सकते हैं।

‘चुनाव रिजल्ट के बाद जिंदगी पलटी’
आप नेता ने वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि 8 फरवरी को जो चुनाव के नतीजे आए उसके बाद पूरी दिल्ली बदली है। हम जैसे लोग, हमारी तो पूरी की पूरी जिंदगी जो है 180 डिग्री पलट गई है। आज कहा जा सकता है कि हम वह नेता है जो बेरोजगार हो गए हैं और बहुत सारे लोग इस बात को लेके प्रश्न कर रहे हैं। मैं चाहता था कि आपको इस बारे में बताऊं। एक चुनाव हारने के बाद एक नेता की जिंदगी में क्या-क्या बदलता है? कैसे कैसे बदलता है? साथ-साथ आपके जो बहुत सारे सवाल आ रहे हैं उन सवालों के जवाब भी मैं दूंगा।

ग्रेटर कैलाश से चुनाव हार गए हैं सौरभ भारद्वाज
बता दें कि सौरभ भारद्वाज को आम आदमी पार्टी ने ग्रेटर कैलाश विधानसभा से उम्मीदवार बनाया था। वो पहले इसी विधानसभा से विधायक बन चुके हैं। लेकिन इस चुनाव में बीजेपी की शिखा राय ने भारद्वाज को चुनाव हरा दिया। भारद्वाज आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरों में गिने जाते हैं। मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद सौरभ भारद्वाज दिल्ली सरकार में मंत्री भी बने।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...