24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली चुनाव से पहले AAP को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए सीलमपुर...

दिल्ली चुनाव से पहले AAP को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए सीलमपुर विधायक अब्दुल रहमान

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. सीलमपुर से AAP विधायक अब्दुल रहमान ने पार्टी छोड़ दी है और कांग्रेस का दामन थाम लिया है. बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पहले ही उनका टिकट काट दिया था. AAP ने सीलमपुर से चौधरी जुबेर अहमद को प्रत्याशी बनाया है, जो पूर्व कांग्रेस विधायक चौधरी मतीन अहमद के बेटे हैं

अब्दुल रहमान ने अपने इस्तीफे को लेकर पार्टी को चिट्ठी लिखी है. इस पत्र में उन्होंने कहा है कि आने वाले दिनों में वह अपनी राजनीति की दिशा तय करेंगे. हालांकि, चिट्ठी लिखने के बाद शाम को ही उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया. अपनी चिट्ठी में रहमान ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि पार्टी अपने उद्देश्यों से भटक गई है.

ताहिर हुसैन को AIMIM ने बनाया है प्रत्याशी
बता दें कि आज ही असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) से उत्तर पूर्वी दिल्ली के ही मुस्तफाबाद से ताहिर हुसैन को अपना प्रत्याशी बनाया है. ताहिर हुसैन आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद रह चुके हैं, जिन पर दिल्ली दंगों में शामिल होने का आरोप है.

 

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...