16 C
London
Thursday, June 4, 2026
HomeराजनीतिBJP को बड़ा झटका, राजेंद्र नगर से वरिष्ठ नेता संजीव अरोड़ा टीम...

BJP को बड़ा झटका, राजेंद्र नगर से वरिष्ठ नेता संजीव अरोड़ा टीम के साथ AAP में शामिल

Published on

दिल्ली विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले बुधवार को बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है. राजेंद्र नगर विधानसभा में रहने वाले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संजीव अरोड़ा अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी पार्टी में शामिल हो गए. पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने पटका और टोपी पहनाकर सभी को सदस्यता दिलाई. इस मौके पर वरिष्ठ नेता और राजेंद्र नगर से प्रत्याशी दुर्गेश पाठक ने संजीव अरोड़ समेत उनकी पूरी टीम का आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत किया.

संजीव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से बीजेपी से जुड़े रहे
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह और विधायक दुर्गेश पाठक ने पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता की. संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संजीव अरोड़ा अपनी पूरी टीम के साथ बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं. संजीव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से बीजेपी से जुड़े रहे हैं और इस दौरान उन्होंने वहां अलग-अलग पदों पर रहकर काम किया है.

आप में शामिल होने पर क्या बोले संजय सिंह ?
संजय सिंह ने कहा कि वह बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और मीडिया प्रभारी, बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, बीजेपी जिला करोल बाग के कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहे हैं. संजीव अरोड़ा करीब 30 साल सामाजिक क्षेत्र में जनसेवा के लिए कार्य कर रहे हैं. अपनी संस्था ‘इंद्रप्रस्थ संजीवनी’ के तहत करीब 50 हजार लोगों की टीम के साथ पूरी दिल्ली में समाज सेवा का काम कर रहे हैं. संजीव अरोड़ा केपीएस गिल फाउंडेशन और नारायण विहार, सोशल वेलफेयर सोसाइटी के भी अध्यक्ष हैं.

उन्होंने कहा कि इसके अलावा यह अनेकों महामंडलेश्वर संतों के आशीर्वाद से गंगा पुत्र की उपाधि से सम्मानित हैं. मैं इनका आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूं. वहीं, विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि संजीव अरोड़ा राजेंद्र नगर और करोल बाग के इलाके में अपने एनजीओ के माध्यम से पिछले कई सालों से सक्रिय हैं और लोगों की काफी मदद की है. मुझे पूरा भरोसा है कि इनके आने से दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की इस मुहिम को और ताकत मिलेगी.

इस दौरान संजीव अरोड़ा ने कहा कि मैं पिछले 25 सालों से बीजेपी से जुड़ा हूं, लेकिन आज उसकी वह विचारधारा नहीं रही जो 25 साल पहले थी. इतने वर्षों से पार्टी की सेवा करने के बाद जिस आधार पर टिकट बांटे गए, जिसमें न सिर्फ मुझे, बल्कि मुझसे भी कई वरिष्ठ लोगों को एक तरफ करके ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया गया जो अभी हाल ही में पार्टी से जुड़ा. उस उम्मीदवार के बारे में सभी जानते हैं कि वह रात 8 बजे से अगले दिन दोपहर 12 बजे तक किसी से मिलता नहीं है. किसी का फोन नहीं उठाता है.

संजीव अरोड़ा ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को बीजेपी ने पता नहीं क्या सोचकर टिकट दिया है इससे राजेंद्र नगर का हर कार्यकर्ता आहत है. आज दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलकर पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति के लिए काम कर रहे हैं. वह दिल्ली के झुग्गीवालों के बारे में सोच रहे हैं. उनके लिए भी योजनाएं बना रहे हैं.

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...