6 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी ने लगाए कांग्रेस पर ISI के साथ संबंध के आरोप, पलटवार...

बीजेपी ने लगाए कांग्रेस पर ISI के साथ संबंध के आरोप, पलटवार में गौरव गोगोई बोले- कानूनी कार्रवाई करेंगे

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बताते हुए दावा किया कि कांग्रेस पार्टी का संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ है। बीजेपी ने गोगोई और उनकी पत्नी पर पाकिस्तानी सरकार और जॉर्ज सोरोस की ओपन सोसाइटी से संबंध होने का आरोप लगाया था। वहीं कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने इन आरोपों को झूठे और निराधार बताया है।

बीजेपी ने कांग्रेस सांसद पर लगाए गंभीर आरोप
नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अजय आलोक ने कहा, ‘गौरव गोगोई की शादी 2013 में एलिजाबेथ से हुई थी। वह कहीं न कहीं देश के खिलाफ काम करने वालों के साथ काम करती रही हैं। उन्हें ‘यूएस एड’ से पैसा मिलता था। गौरव गोगोई को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में नामित किया गया था, इस फोरम को भी ‘यूएस एड’ से पैसा मिलता है’

‘कांग्रेस के आईएसआई के साथ संबंध’
बीजेपी नेता ने कहा कि 2013 में गौरव गोगोई और एलिजाबेथ की शादी के बाद उन्हें टिकट मिला और वह चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। उसके बाद गौरव गोगोई को पाक हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने बुलाया और गोगोई बिना सरकार या किसी को बताए मिलने पहुंचे। इन सब बैठकों के बाद गौरव गोगोई ने संसद में कई सवाल उठाए। यह मामला देश की बाह्य और आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा हुआ था। सवाल यह है कि गौरव गोगोई की पाक एंबेसी से क्या बात हुई और उन्होंने इसकी जानकारी गृह मंत्रालय को क्यों नहीं दी?

कांग्रेस से पूछे सवाल
बीजेपी प्रवक्ता ने सवालिया लहजे में कहा, “गौरव गोगोई ने विदेशी नागरिक से शादी की, लेकिन उन्होंने आज तक भारत की नागरिकता क्यों नहीं ली? क्या गौरव गोगोई ने स्ट्रेटेजिक मैरिज की है? इस पर कांग्रेस को सफाई देनी होगी। सोनिया गांधी भी 15 साल तक इटली की नागरिक रही हैं। शादी के बाद उन्होंने नागरिकता ली। लेकिन अब तक गौरव गोगोई की पत्नी नागरिकता नहीं ले रही हैं, इसकी क्या वजह है? गौरव गोगोई (लोकसभा में कांग्रेस के) उपनेता हैं और राहुल गांधी नेता हैं। ऐसे में उनको इसका जवाब देना होगा। कांग्रेस का संबंध आईएसआई के साथ भी है और चीन के साथ भी अघोषित समझौता रहा है।”

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...