16.1 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में बीजेपी सरकार के 100 दिन पूरे, सीएम रेखा गुप्ता ने...

दिल्ली में बीजेपी सरकार के 100 दिन पूरे, सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री और शालिमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता ने अपने विधायक के तौर पर कार्यकाल के लगभग 100 दिन पूरे होने के अवसर पर क्षेत्र के लोगों के लिए किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि आगामी 30 तारीख को उनकी सरकार भी अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर लेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक वह पहले बनी थीं और बाद में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी उन्हें मिली, इसलिए अपनी विधानसभा के प्रति उनकी जवाबदेही सबसे पहले है और इसी भावना के साथ वह आज 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रख रही हैं।

कई प्रोजेक्ट पर सरकार कर रही काम
मुख्यमंत्री ने बताया कि शालीमार बाग क्षेत्र की आयुर्वेदिक झुग्गी में सीवेज प्लांट न होने से स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब वहां सीवर लाइन के माध्यम से इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, यातायात को सुगम बनाने के लिए बाहरी दिल्ली रिंग रोड पर मुकरबा चौक से मधुबन चौक तक 13 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। हैदरपुर गांव की मुख्य सड़क, चौधरी मेहर चंद मार्ग, जो हर बारिश में जलभराव से बदहाल हो जाती थी, वहां अब 58 लाख रुपये की लागत से एक नई नाली का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस मानसून में लोगों को जलभराव की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।

झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी
हैदरपुर कॉलोनी के झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के लिए भी मुख्यमंत्री ने खुशखबरी दी। मैक्स अस्पताल के पास स्थित खुला नाला, जिसमें अक्सर बच्चे और मवेशी गिर जाते थे और जिसका फुटपाथ भी धूल-मिट्टी से भरा रहता था, उसे 34 लाख रुपये की लागत से न केवल पूरी तरह ढक दिया गया है, बल्कि उसके साथ एक नया फुटपाथ भी बनाया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। साथ ही, इसी क्षेत्र में यातायात में बाधा बन रहे पेड़ों को भी हटाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि क्षेत्र में अन्य नालों की भी व्यापक स्तर पर सफाई करवाई जा रही है, ताकि जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रहे और लोगों को असुविधा न हो।

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...