8.9 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराजनीतिप्रियंका के सियासी हमलों पर बीजेपी का पलटवार, कहा- खुद को कानून...

प्रियंका के सियासी हमलों पर बीजेपी का पलटवार, कहा- खुद को कानून से ऊपर समझता है गांधी परिवार

Published on

नई दिल्ली,

राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद कांग्रेस आज देशभर में संकल्प सत्याग्रह कर रही है. इस दौरान प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. वहीं बीजेपी ने इसका पलटवार करते हुए कहा कि गांधी परिवार खुद को कानून से ऊपर समझता है.बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि गांधी परिवार को अपने लिए दो विधान चाहिए. कांग्रेस ये सत्याग्रह कोर्ट के फैसले के विरोध में कर रही है. सत्याग्रह के नाम पर दुराग्रह है. राहुल ने भारत के खिलाफ बयान दिया था. उनकी सांसदी कानून के मुताबिक गई है.

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि प्रियंका वाड्रा ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की. साथ ही नेहरू-गांधी परिवार को राजा दशरथ के समान बता दिया. ये करोड़ों राम भक्तों की आस्था पर गहरा प्रहार है. ये कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता. कल कांग्रेस के बड़े नेता ने नेहरू गांधी परिवार के लिए अलग क़ानून की मांग की थी.

वहीं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि गांधी परिवार खुद को कानून से ऊपर समझता है. गांधी परिवार को लगता है कि देश के लिए IPC अलग है और उनके लिए अलग है. तेजस्वी बाहर दहाड़ते हैं और CBI के सामने म्याऊं म्याऊं करने लगते हैं.

उधर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी नाखून कटा कर शहीद बनना चाहते हैं. गांधी परिवार केवल तथाकथित गांधी परिवार है. रणनीति के तहत राहुल ने कोर्ट में माफी नहीं मांगी. गांधी परिवार खुद को राजा परिवार समझता है. कायर तो नेहरू थे, जिन्होंने हजारों किलोमीटर जमीन चीन को भेंट में दे दी.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

राजधानी के बाग उमराव दूल्हा में तीन मंजिला मकान में भीषण आग

भोपाल राजधानी के बाग उमराव दूल्हा इलाके में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे आगजनी की...

ईरान जंग के मुद्दे पर राज्यसभा में भारी हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र...

आगा क्लब में उल्लास के साथ मना ‘होली रंगोत्सव’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

भोपाल राजधानी के पिपलानी स्थित आगा क्लब में रंगों का पावन पर्व ‘होली रंगोत्सव’ अत्यंत...