13.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी भ्रम फैला रही... आतिशी का दावा दिल्ली चुनाव से पहले स्पीकर...

बीजेपी भ्रम फैला रही… आतिशी का दावा दिल्ली चुनाव से पहले स्पीकर को भेजी गई थी CAG रिपोर्ट

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी पर रविवार को ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने चुनाव से पहले ही CAG रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को भेज दी थी। आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मुख्यमंत्री के तौर पर, मैंने चुनाव से पहले ही CAG रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में विधानसभा अध्यक्ष को भेज दी थी। रिपोर्ट वैसे भी पहले सत्र में सदन में पेश होने वाली थी।’ 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में आई बीजेपी तीन दिवसीय सत्र के दौरान 25 फरवरी को दिल्ली विधानसभा में CAG रिपोर्ट पेश करेगी।

उन्होंने आगे कहा, ‘बीजेपी ये गलतफहमी फैला रही है कि रिपोर्ट पेश करने का फैसला उन्होंने लिया है, जो पूरी तरह से झूठ है। हमें पूरा विश्वास है कि CAG रिपोर्ट में जो कुछ भी है, वो दिल्ली की जनता के सामने आना चाहिए।’ AAP के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने आतिशी को दिल्ली विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त करने की घोषणा की।

‘CAG रिपोर्ट तीन साल से रोकी गई थी’
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए, बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि CAG रिपोर्ट पेश करना सरकार का सबसे बड़ा एजेंडा है, जैसा कि गुरुवार को कैबिनेट बैठक में तय किया गया था। इससे पहले, दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि CAG रिपोर्ट में शराब आपूर्ति में अनियमितताओं का जिक्र है। उन्होंने कहा, ‘अब सच्चाई सामने आएगी।’ मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ‘CAG रिपोर्ट पिछले तीन साल से रोकी गई थी। जो पार्टी खुद को ईमानदार बताती है, वो सबसे भ्रष्ट है। वो CAG रिपोर्ट जनता के सामने नहीं लाना चाहते थे।’

AAP ने आतिशी को विपक्ष का नेता नियुक्त किया
राजनीतिक घमासान के बीच, AAP ने आतिशी को विपक्ष का नेता नियुक्त किया है। दूसरी तरफ, बीजेपी 25 फरवरी को विधानसभा में CAG रिपोर्ट पेश करने की तैयारी में है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद दिल्ली की राजनीति में क्या उथल-पुथल होती है।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...