6.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिगाड़ी, बंगला, कैश... जिन AAP सांसद संजय सिंह को शराब घोटाले में...

गाड़ी, बंगला, कैश… जिन AAP सांसद संजय सिंह को शराब घोटाले में मिली बेल, उनकी नेटवर्थ क‍ितनी?

Published on

नई दिल्‍ली:

आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्‍हें जमानत दे दी है। दिल्‍ली शराब घोटाला मामले में वह 6 महीने से जेल में थे। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने संजय सिंह को 4 अक्‍टूबर को अरेस्‍ट किया था। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि संजय सिंह राजनीतिक गतिविधयों में हिस्‍सा लेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले संजय सिंह को बेल मिलना AAP के लिए भी बड़ी मनोवैज्ञानिक जीत है। संजय सिंह आप के कद्दावर नेताओं में हैं। आइए, यहां उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं। संजय सिंह को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का बेहद करीबी माना जाता है। वह यूपी के सुल्‍तानपुर से ताल्‍लुक रखते हैं। उनका जन्म 23 मार्च 1972 को इसी जिले में हुआ था।

संजय सिंह की नेटवर्थ कितनी?
साल 2018 में वह पहली बार AAP से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। चुनावी हलफनामे में उन्‍होंने अपनी संपत्ति का जिक्र किया था। उस समय संजय सिंह के पास 59,499 रुपये की चल संपत्ति थी। उन्‍होंने अपने पास तब तीन बैंक अकाउंट होने की बात कही थी। इनमें सिर्फ 16,100 रुपये जमा थे। इसके अलावा उनके हलफनामे में बताया गया था कि उनके पास 4,27,000 रुपये का सोना है। संजय सिंह ने अपनी कुल संपत्ति 6,60,513 रुपये बताई थी। इसमें एक रुपये की भी अचल संपत्ति न होने की बात कही थी। हलफनामे के मुताबिक, संजय सिंह पर मानहानि समेत 4 केस और 13 एफआईआर दर्ज थे।

कब हुए थे गिरफ्तार?
ईडी ने संजय सिंह को पिछले साल 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। हाईकोर्ट में ईडी ने आप सांसद की जमानत याचिका का विरोध किया था। इसी के बाद संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। तीन जजों की बेंच को संजय के वकील ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग की पुष्टि नहीं हुई है। मनी ट्रेल का भी अब तक पता नहीं चला है। इसके बावजूद संजय सिंह 6 महीने से जेल में है। इसे बेंच ने रिकॉर्ड में लिया।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

एम्पलायर्स पेंशन 1995 समन्वय समिति की बैठक गोवा में, ईपीएफओ दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन की भरी हुंकार

पणजी गोवा से केसी दुबे की रिपोर्ट राष्ट्रीय संगठन निवृत्त कर्मचारी 1955 समन्वय समिति की...

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...