15.5 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिसीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया 1 लाख करोड़ रुपये का दिल्ली...

सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया 1 लाख करोड़ रुपये का दिल्ली का बजट, जानें 10 बड़ी बातें

Published on

नई दिल्ली:

सीएम रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली का बजट पेश कर दिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार को विकसित बनाने का बजट पेश किया गया है। अपने बजट भाषण में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले 10 सालों में विकास के हर पैमाने पर दिल्ली फिसलती गई। स्वास्थ्य सुविधाओं की दयनीय स्थिति हो गई। आइए जानते सीएम रेखा गुप्ता के बजट की बड़ी बातें।

  • दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली में एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया।
  • रेखा गुप्ता ने कहा कि बीजेपी सरकार ने अपने बजट में आम आदमी पार्टी की सरकार के 15000 करोड़ रुपये की तुलना में 28000 करोड़ रुपये कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए आवंटित किया है।
  • दिल्ली सरकार के बजट में इस बार पूंजीगत खर्चोंं को दुगना कर दिया है। इसे बढ़ाकर 28 हजार करोड़ रुपये किया गया है। यह राशि सड़क से लेकर शिक्षा क्षेत्र में खर्च किए जाएंगे।
  • दिल्ली की जनता को अब आयुष्मान भारत के लिए 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलेगा। केंद्र के 5 लाख रुपये के कवर के साथ दिल्ली के लोगों को 5 लाख रुपये का टॉपअप देगी।
  • महिला समृद्धि योजना के तहत सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार के बजट में 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये महीने की राशि दी जाएगी।
  • दिल्ली में 28,000 करोड़ रुपये के फंड से सड़क, पुल, जल निकासी, ट्रांसपोर्ट और अन्य सार्वजनिक सेवाओं में व्यापक सुधार होगा।
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए 50000 अतिरिक्त कैमरे के लिए 3843 करोड़ का बजट।
  • दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पूरा विधायकों को विधायक निधि पूरी दी जाएगी।
  • 100 जगहों पर अटल कैंटीन खोली जाएगी। इस मद में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
  • दिल्ली में नई औद्योगिक नीति लेकर आएगी, इससे दिल्ली में व्यापार करने में आसानी होगी।
  • नई वेयर हाउसिंग नीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है, इससे उद्योगों की बड़ी जरूरत पूरी होगी।
  • ट्रेडर वेलफेयर बोर्ड की स्थापना की जाएगी जोकि दिल्ली में कारोबारियों के सामने आने वाली समस्याओं की पहचान और निदान का काम करेगी।

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...