28 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराजनीतिएससी, एसटी, ओबीसी मुद्दे पर कांग्रेस अब सरकार को घेरने की रणनीति...

एससी, एसटी, ओबीसी मुद्दे पर कांग्रेस अब सरकार को घेरने की रणनीति में, जानिए पूरा प्लान

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस ने अपनी जमीनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए जहां एक ओर देश में जातिगत जनगणना की मांग को पुरजोर ढंग से उठा रही है। वहीं वह देशभर में अगले एक साल के लिए जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली और यात्राएं निकालने का काम भी कर रही है। वह संविधान को सामने रख देश में एससी, एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी समुदायों को गोलबंद करने में जुटी है। कांग्रेस ने अब इस रणनीति को धार देने के लिए देश में इन समुदायों से जुड़े मुद्दों को धारदार ढंग से उठाने की योजना बनाई है। पार्टी ने तय किया है कि इन समुदायों से जुड़े जो भी मुद्दे होंगे, उन्हें वह योजनाबद्ध तरीके से लोगों के सामने रखेगी। सरकार को घेरेगी और उनकी जवाबदेही तय करेगी।

खरगे ने उठाया ये मुद्दा
इसके मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को एसटी,एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक छात्रों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप की मद में लगातार हो रही कटौती का मुद्दा उठाया। खरगे ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर सरकार पर आरोप लगाए कि वह इन समुदायों के हक के पैसों को हथियाने में लगी है। उन्होंने पीएम मोदी को सुनाते हुए लिखा कि इन समुदायों की स्कॉलरशिप को आपकी सरकार ने हथियाने का काम किया है।

मोदी सरकार पर कांग्रेस अध्यक्ष का अटैक
खरगे ने सरकारी आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि शर्मनाक सरकारी आंकड़े बताते हैं कि सभी वजीफों में मोदी सरकार ने लाभार्थियों की भारी कटौती तो की है, साथ ही औसतन साल-दर-साल 25 फीसदी फंड भी कम खर्च किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया कि जब तक देश के कमजोर वर्ग के छात्रों को अवसर नहीं मिलेगा, उनके हुनर को प्रोत्साहन नहीं मिलेगा, तब तक हम अपने देश के युवाओं के लिए नौकरियां कैसे बढ़ा पाएंगे? खरगे ने मोदी सरकार के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारों को कमजोर वर्गों के अरमानों का मजाक उड़ाना बताया।

तरुण पुनिया ने क्या कहा
वहीं दूसरी ओर यूपी के एससी विभाग के अध्यक्ष तरुण पुनिया ने यूपी में टीचर्स भर्ती में आरक्षित समुदाय के लोगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पूरी भर्ती प्रक्रिया की जांच की मांग की। पुनिया ने आरोप लगाया कि टीचर्स भर्ती प्रक्रिया में हजारों आरक्षित सीटों पर अनारक्षित वर्ग के लोगों को नौकरियां दी गईं।

कांग्रेस की सरकार को चेतावनी
कांग्रेस ने इस पूरी कवायद को संविधान द्वारा प्रदत्त आरक्षण के अधिकार का खुला उल्लंघन करार देते हुए सरकार को चेतावनी दी कि अगर यूपी सरकार तत्काल जवाबदेही तय नहीं करती, इस फैसले को वापस नहीं लेती, आरक्षित वर्गों के 18,500 से अधिक पदों पर आरक्षित उम्मीदवारों की बहाली नहीं करती तो कांग्रेस वंचितों को उनका हक और न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करेगी।

इतना ही नहीं, कांग्रेस ने इस पूरे भर्ती घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की। साथ ही, उसका कहना था कि इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहे छात्रों और टीचरों पर हो रहे दमन को रोका जाए। उन्होंने इस घोटाले को मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले से भी बड़ा करार दिया।

‘हम दलितों और आदिवासियों से जुड़े मुद्दे उठाएंगे’
पुनिया ने एनबीटी से बातचीत में कहा कि हमने दलितों और आदिवासियों से जुड़े मुद्दों को हर स्तर पर उठाने की योजना बनाई है। हमारे शीर्ष नेता भी सामाजिक न्याय के हक में आवाज उठाने की बात करते हैं। हम आने वाले समय में भी ऐसे मुद्दों को उठाएंगे। आज यूपी से ऐसा मुद्दा निकल कर आया है तो हम इसे मीडिया में लाए हैं। इनके अलावा, दूसरे जो भी मुद्दे होंगे, हम सरकार के सामने सवाल उठाएंगे, सरकार की जवाबदेही पूछेंगे।

कांग्रेस ने दी आंदोलन की धमकी
पुनिया का कहना था कि यूपी में हाल ही में तीन घटनाएं हुई हैं, जहां दलितों को बारात निकालने से रोका गया। मथुरा, मेरठ और बिजनौर में ऐसी शिकायतें आई हैं। इनमें से दो जगह हमारे डेलिगेशन जमीन पर गए, ताकि असलियत पूरी तरह से सामने आ सके। कांग्रेस ने तय किया है कि समाज के वंचित समुदाय के साथ जहां भी अन्याय व अत्याचार होगा, पार्टी आवाज उठाएगी। जरूरत होगी तो ऐसे मुद्दों को लेकर संगठित तरीके से आंदोलन का रूप दिया जाएगा।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...