8.2 C
London
Monday, February 9, 2026
HomeराजनीतिPAK के खिलाफ बनी टीम में थरूर के नाम पर कांग्रेस ने...

PAK के खिलाफ बनी टीम में थरूर के नाम पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, बीजेपी का पलटवार- अपने ही सांसद पर भरोसा नहीं

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए विदेश जाने वाले प्रतिनिधियों में केंद्र सरकार ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर क भी शामिल किया है। लिस्ट सामने आने के बाद कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाया है, जिस पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं और सांसदों पर भी भरोसा नहीं है।

बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को अब देश की जनता पर भरोसा नहीं रहा और न ही उसे चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट या संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा है। अब तो कांग्रेस को अपने कार्यकर्ताओं और सांसदों पर भी भरोसा नहीं रहा। कांग्रेस पार्टी को क्या हो गया है? राहुल गांधी उसे कहां ले जा रहे हैं?

थरूर के जाने पर खुश होना चाहिए या आपत्ति?
शाहनवाज हुसैन ने आगे कहा कि शशि थरूर विदेश जा रहे हैं, क्या हमें इस पर खुश होना चाहिए या आपत्ति करनी चाहिए? ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, भारत की निर्णायक कार्रवाई और इसकी वीरतापूर्ण विरासत को उजागर करने के लिए 7 प्रतिनिधिमंडल बनाए गए हैं। सातों प्रतिनिधिमंडलों में अनुभवी नेता और आईएफएस अधिकारी शामिल हैं, जो भारत की वीरता को साझा करने और ‘आतंकवाद’ को उजागर करने के लिए अलग-अलग देशों का दौरा करेंगे। यह पीएम मोदी का सराहनीय निर्णय है। हमारा प्रतिनिधिमंडल ‘आतंकिस्तान’ को एक्सपोज करने का काम करेगा।

सऊदी की यात्रा छोड़कर लौटे थे पीएम
शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि जब 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी घटना हुई तो प्रधानमंत्री मोदी तुरंत सऊदी अरब की अपनी यात्रा बीच में छोड़कर देश लौट आए थे। झंझारपुर में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि जवाब इतना कड़ा होगा कि आतंकवादियों और उनके आकाओं ने भी इसकी कल्पना नहीं की होगी। उसके बाद कैबिनेट की सुरक्षा समिति की बैठक हुई और उसमें पाकिस्तान का पानी बंद करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बॉर्डर और एयरस्पेस बंद करने जैसे अहम निर्णय लिए गए। इसके बाद भारतीय सेना को भी पूरी छूट दी गई।

‘राहुल गांधी को सराहना करनी चाहिए’
बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा कि हमने पाकिस्तान को बताकर उनके घर में घुसकर मारा है। पाकिस्तान ने न्यूक्लियर अटैक की धमकी दी थी, लेकिन भारत ने पाकिस्तान के घर में घुसकर उसकी नाक काट ली। भारतीय सेना के शौर्य पर पूरा देश जश्न मना रहा है। लेकिन, राहुल गांधी सवाल उठा रहे हैं। मुझे लगता है कि राहुल गांधी को सवाल उठाने के बजाए सेना के शौर्य की सराहना करनी चाहिए।

Latest articles

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...

चालक परिचालक सेवा संघ की बैठकें आयोजित

भोपाल । मध्य प्रदेश चालक परिचालक सेवा संघ के पदाधिकारियो एवं कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आत्मीय स्वागत

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय जल...

16 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ मानकर कार्य करने के निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'जनगणना-2027' के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण...

मंत्री कुंवर विजय शाह ने बयान पर दोबारा मांगी माफी, कहा- गलती से निकले शब्द

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर...