13.7 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: इन 2 सीटों पर BJP नहीं लड़ेगी चुनाव,...

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: इन 2 सीटों पर BJP नहीं लड़ेगी चुनाव, जानें क्या है वजह

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को अपनी चौथी लिस्ट जारी की। इसके साथ ही बीजेपी ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में 68 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। हालांकि, बीजेपी दिल्ली की 2 विधानसभा सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी, जिसमें बुराड़ी और देवली शामिल हैं। दरअसल, बीजेपी ने दो सीट अपनी सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लिए छोड़ दी हैं। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने गुरुवार को प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया, ‘भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव में दो विधानसभा सीटें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों के लिए चुनाव लड़ने हेतु छोड़ने का निर्णय लिया गया है। विधानसभा सीट बुराड़ी से जनता दल (यूनाइटेड) और देवली (एससी) से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।’ एनडीए में शामिल जेडीयू ने दिल्ली की बुराड़ी सीट से शेलेंद्र कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की बात करें तो सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को एक फेज में वोट डाले जाएंगे, जबकि चुनाव के नतीजों का ऐलान 8 फरवरी को होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर को मिलाकर कुल 1.55 करोड़ मतदाता 5 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव की बात करें तो, आम आदमी पार्टी (आप) ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, बीजेपी को 8 सीटों पर जीत मिली थी। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...