15.7 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली: BJP नेता प्रवेश वर्मा के घर के बाहर लगा जमावड़ा, बड़ी...

दिल्ली: BJP नेता प्रवेश वर्मा के घर के बाहर लगा जमावड़ा, बड़ी संख्या में कैश लेने पहुंची महिलाएं

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और बीजेपी में बयानबाजी जारी है. इन सबके बीच आज एक बार फिर बीजेपी नेता और पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा के घर के बाहर महिलाएं कैश लेने पहुंची हैं.बुधवार को ही AAP ने आरोप लगाया था प्रवेश वर्मा के घर पर बीजेपी महिलाओं को पैसे बांट रही है.

AAP के आरोपों पर प्रवेश वर्मा ने कहा था कि वो जो कर रहे हैं करते रहेंगे. आज लाडली कार्ड पूछकर महिलाओं को अंदर जाने दिया जा रहा है. पुलिस सूत्रों से खबर है कि AAP पार्टी के कुछ लोग प्रोटेस्ट कर सकते हैं लिहाजा पुलिस की एक टुकड़ी तैनात कर दी गई है.

नई दिल्ली सीट से बीजेपी बना सकती है उम्मीदवार
पहले दिन कैश बांटने पर हंगामा होने पर प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि वह नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र की प्रत्येक महिला की सहायता करना जारी रखेंगे. कहा जा रहा है कि बीजेपी नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को उतार सकती है. प्रवेश इस सीट पर काफी सक्रिय भी हैं.

कैश बांटने के आरोप पर प्रवेश वर्मा ने कहा, “मैं यह घोषणा करता हूं कि चाहे कितना भी शोरगुल और हंगामा क्यों न हो, मैं हर व्यक्ति की सहायता करने के अपने मिशन पर अडिग रहूंगा. नई दिल्ली की हर जरूरतमंद महिला को मेरा यह वादा है. आपको यह सहायता हर परिस्थिति में और बिना किसी बाधा के प्राप्त होगी. पेंशन की ज़रूरतों से लेकर नौकरी की ज़रूरतों तक, उनके भाई और बेटे – उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रवेश साहिब सिंह वर्मा 24*7 काम करते रहेगा.”

आतिशी ने लगाया था आरोप
बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) की सीनियर नेता आतिशी ने बूधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा पर पर कई आरोप लगाए थे. आतिशी ने कहा है कि बीजेपी नई दिल्ली विधानसभा में लोगों को वोटर कार्ड देख-देखकर पैसे बांट रही है. बीजेपी के प्रवेश वर्मा रंगे हाथों पैसे बांटते हुए पकड़े गए हैं. सीएम आतिशी ने एक फोटो जारी कर दावा किया है कि नई दिल्ली में स्थित बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास 20 विंडसर प्लेस पर महिलाओं को 1100 रुपए बांटे जा रहे हैं.

संस्था के जरिए करते हैं मदद: प्रवेश वर्मा
सीएम आतिशी द्वारा खुद पर लगे इन आरोपों पर प्रवेश वर्मा ने सफाई देते हुए कहा,’मेरे पिताजी ने राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्था का निर्माण 25 साल पहले किया था. गुजरात में जो दो भूकंप आए थे, उसके बाद हमने वहां दो गांवों का निर्माण किया था. हमने वहां 2 हजार से ज्यादा मकान बनाए थे. ओडिशा में मेरे पिताजी ने चार गांव बसाए थे, जिसका उद्घाटन तब के राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जी ने किया था. कारगिल युद्ध के बाद सभी शहीदों के परिवारों को दिल्ली में बुलाकर एक-एक लाख रुपए दिए गए थे. मेरी संस्था बहुत पुरानी है, जिसके जरिए हम गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की जाती है.

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...