7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली: आतिशी के आरोपों पर मंत्री प्रवेश वर्मा बोले- 'हमने ऐसी कोई...

दिल्ली: आतिशी के आरोपों पर मंत्री प्रवेश वर्मा बोले- ‘हमने ऐसी कोई बिजली कटौती नहीं देखी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी के बिजली कटौती के आरोपों पर दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा का बयान सामने आया है। प्रवेश ने कहा, ‘आतिशी के आरोप बेबुनियाद हैं। हमने ऐसी कोई बिजली कटौती नहीं देखी है, हो सकता है कहीं आधे घंटे के लिए बिजली गई हो। हम आतिशी के निर्वाचन क्षेत्र में काम कर रहे हैं और इस बार उनके क्षेत्र में भी जलभराव नहीं होने देंगे। हम भी मानसून का इंतजार कर रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि इस बार ज्यादा जलभराव नहीं होगा।’

आतिशी ने क्या कहा था?
आतिशी ने हालही में अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया था, ‘नजफगढ़ इलाके के कई गांवों में सुबह से बिजली नहीं है। मांडी गांव में सुबह से बिजली नहीं है। यह बिजली व्यवस्था को भाजपा ने 2 महीने में कितना ख़राब कर दिया?’ इससे पहले उन्होंने पोस्ट किया, ‘सुबह से छतरपुर एक्सटेंशन में बिजली नहीं है। विपिन गार्डन एक्सटेंशन में 12 घंटे लंबे पॉवर कट की शिकायत है।’

आतिशी ने कहा, ‘एक तरफ़ पूरी दिल्ली में जल भराव है। दूसरी तरफ़, दिल्ली के बहुत से इलाकों में 10-12 घंटों से बिजली नहीं है। भाजपा की 4-इंजन की सरकार ने मात्र 2 महीने में दिल्ली में बिजली-पानी-सीवर की सारी व्यवस्था ठप्प कर दी हैं। रेखा गुप्ता, आप अपना समय दिल्ली वालों के लिए काम करने में लगाइए ना कि सिर्फ़ अरविंद केजरीवाल को दिनभर गाली देने में। शायद इससे दिल्ली इतनी जल्दी ठप्प ना हो।’

बता दें कि आतिशी जब से विपक्ष में आई हैं, तब से दिल्ली सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रही हैं और उन्हें किसी न किसी मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उसके जरिए बीजेपी पर निशाना साधती रहती हैं। गौरतलब है कि वह दिल्ली की पूर्व सीएम रही हैं।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...