9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी के आवास के बाहर दिल्ली पुलिस ने अचानक बढ़ाई सुरक्षा,...

राहुल गांधी के आवास के बाहर दिल्ली पुलिस ने अचानक बढ़ाई सुरक्षा, जानें क्या है मामला

Published on

नई दिल्ली

दक्षिणपंथी संगठनों की ओर से अशांति फैलाए जाने संबंधी खुफिया सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ अर्धसैनिक बलों की एक प्लाटून को भी गांधी के आवास के निकट तैनात किया गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर सोमवार को लोकसभा में हंगामा हुआ था।

सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि दक्षिणपंथी संगठनों के सदस्य अशांति फैला सकते हैं जिसके बाद मध्य दिल्ली में कांग्रेस नेता के आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। पुलिस को संदेह है कि लोग तख्तियां या होर्डिंग लेकर उनके घर के बाहर इकट्ठा हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि स्थानीय पुलिस को 24 घंटे राहुल गांधी के आवास के आसपास निगरानी बढ़ाने को कहा गया है।

राहुल गांधी को जेड प्लस की सुरक्षा प्राप्त है। बुधवार को भाजपा की दिल्ली इकाई के नेताओं ने पार्टी के विरूद्ध गांधी की टिप्पणियों को लेकर यहां विरोध प्रदर्शन किया था और उनसे माफी की मांग की थी। प्रदर्शनकारी जैसलमेर हाउस के पास इकट्ठा हुए थे और उन्होंने गांधी एवं उनकी पार्टी के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए अकबर रोड पर स्थित कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश की थी।

मध्य दिल्ली में 27 जून को एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के आवास के बाहर कुछ लोगों ने पोस्टर चिपकाए थे, जिसमें लोकसभा में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनके द्वारा लगाये गये नारे को लेकर उन्हें लोकसभा से निलंबित करने की मांग की गई थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...