14.2 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिदिल्लीवालो! आलस मत करना वरना दंगा करने वाले... मुस्तफाबाद की चुनावी रैली...

दिल्लीवालो! आलस मत करना वरना दंगा करने वाले… मुस्तफाबाद की चुनावी रैली में और क्या बोले अमित शाह

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली चुनाव में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बीजेपी के लिए शनिवार को प्रचार किया। शाह ने मुस्तफाबाद में बीजेपी उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट के लिए वोट मांगे। शाह ने यहां लोगों से कहा कि इस बार जरा भी आलस मत कीजिए वर्ना दंगों के लिए जो जिम्मेदार हैं वो लोग चुन कर आएंगे। उन्होंने कहा कि मुस्तफाबाद वालों आप ऐसा चाहते हो क्या? शाह ने बीजेपी उम्मीदवार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि दंगों में झोंकने वाले चाहिए या दंगों में बचाने वाला चाहिए वो आपको तय करना है।

आम आदमी पार्टी पर निशाना
शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को 10 साल हो गए… अब समय आ गया है, दिल्ली को इस AAP-दा से मुक्त करने का। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, दिल्ली को शराब माफियाओं से मुक्त करने का। अब समय आ गया है, घोटालेबाजों की दुकानें बंद करने का। अब समय आ गया है, कट्टर बेईमानों को दिल्ली से हटाने का।

‘दिल्ली में 3G की सरकार’
शाह ने कहा कि दिल्ली में 3G की सरकार चल रही है। 3G का मतलब है- घोटाले वाली सरकार, घुसपैठियों को पनाह देने वाली सरकार और घपले करने वाली सरकार। शाह ने कहा कि उन्होंने (केजरीवाल) कहा था, हम यमुना नदी को साफ करेंगे, छठ पूजा बहुत अच्छे से होगी और मैं यमुना में डुबकी लगाउंगा। लेकिन आज तक न छठ पूजा के घाट अच्छे हुए और न ही यमुना का पानी साफ हुआ।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्लीवालों के पैसों से करोड़ों का अपना घर बनाने वाले केजरीवाल बड़े भोले बनकर कहते थे कि हम गाड़ी नहीं लेंगे, बंगला नहीं लेंगे, सिक्योरिटी नहीं लेंगे। इन्होंने तो करोड़ों का बंगला भी बनाया और हजारों करोड़ का घोटाला भी किया।

बजट में घोषणाओं का किया जिक्र
शाह ने अपनी सभा में बजट में की गई घोषणाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज मोदी जी ने इस बजट में पूर्वांचल को निहाल कर दिया है। बिहार, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड को हजारों करोड़ रुपये की योजनाएं दी हैं। साथ ही मध्यम वर्ग को ₹12 लाख तक की आय को इनकम टैक्स से मुक्त कर दिया है। गिग वर्कर्स को ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर करना है और आपको मुफ्त इलाज मिलेगा।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...