7.1 C
London
Saturday, January 24, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली की बीजेपी सरकार ने 'फरिश्ते' योजना बंद कर दी... AAP नेता...

दिल्ली की बीजेपी सरकार ने ‘फरिश्ते’ योजना बंद कर दी… AAP नेता सौरभ भारद्वाज का आरोप

Published on

नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी ने रविवार को दिल्ली की बीजेपी सरकार पर ‘फरिश्ते दिल्ली के’ योजना को बंद करने का आरोप लगाया। ‘फरिश्ते दिल्ली के’ योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों को निजी अस्पतालों में फ्री इलाज सुविधा प्रदान की जाती है। बीजेपी ने आप के इस आरोप पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

AAP नेता ने सरकार पर लगाया आरोप
आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि पुरानी आप सरकार द्वारा शुरू की गई इस पहल से हजारों लोगों की जान बचाने में मदद मिली थी, लेकिन अब इसे बंद किया जा रहा है। भारद्वाज ने सवाल किया, ‘‘ऐसी अच्छी योजना जो लोगों की जान बचाती है, उसे कोई कैसे बंद कर सकता है? भाजपा सरकार ने इसे बजट से हटा दिया है।’’

साल 2017 में केजरीवाल सरकार ने शुरू की थी योजना
साल 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा शुरू की गई ‘फरिश्ते दिल्ली के’ योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों का निजी अस्पतालों में इलाज कराया जाता है और इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है, ताकि राहगीर वित्तीय बोझ के डर के बिना घायलों की सहायता करने के लिए प्रोत्साहित हों।

‘इस पहल से 10 हजार से ज्यादा लोगों का बचाई गई जान’
आप के अनुसार, इस पहल के तहत 10,000 से अधिक लोगों की जान बचाई गई। भारद्वाज ने दावा किया कि स्वास्थ्य मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान भी उपराज्यपाल द्वारा नियुक्त अधिकारियों ने इस योजना को बंद करने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि आप को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा था, जिसके बाद इस योजना को जारी रखने के लिए धनराशि जारी की गई थी। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि बीजेपी उपराज्यपाल के माध्यम से इस योजना को बंद करने में विफल रही थी। अब सत्ता में आने के बाद उसने इसे पूरी तरह से बंद कर दिया है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

भाजपा को मिला नया  राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नवीन ने संभाला कार्यभार

नई दिल्ली ।भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक बदलाव के तहत नितिन नवीन ने आधिकारिक...

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे नियुक्ति पत्र प्रदान

जयपुर ।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) का दौरा कर 10 जनवरी...