19.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिमोदी से वन टू वन जीतना मुश्किल... 2024 के लिए ओवैसी ने...

मोदी से वन टू वन जीतना मुश्किल… 2024 के लिए ओवैसी ने की ‘खिचड़ी’ हुकूमत की वकालत

Published on

हैदराबाद

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को हटाकर देश में ख‍िचड़ी हुकूमत की वकालत की है। ओवैसी ने कहा क‍ि लोकसभा चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी से वन टू वन मुकाबला करके हराना मुश्‍क‍िल है। इससे सीधे बीजेपी को ही फायदा होगा। मोदी के चेहरे के पीछे छ‍िपकर उसके सारे उम्‍मीदवार जीत जाते हैं। इसके ल‍िए सभी का एक साथ आना होगा। क्‍योंक‍ि बीजेपी के चुनाव मैदान में उतरने का तरीका ही अलग है। बीजेपी से मुकाबले के ल‍िए हमें लोकसभा की सभी 540 सीटों लड़ना होगा। असदुद्दीन ओवैसी ने यह बातें शुक्रवार को एक नैशनल चैनल से बातचीत के दौरान कही।

असदुद्दीन ओवैसी ने बातचीत के दौरान नीतीश कुमार को लेकर भी बड़ी बात कही। ओवैसी ने कहा क‍ि नीतीश कुमार गोधरा कांड के वक्त रेल मंत्री थे तब उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। 2002 के दंगों के समय वे बीजेपी के साथ थे। इसके बाद नीतीश ने बीजेपी के साथ सरकार भी बनाई है। फिर उन्होंने 2015 में बीजेपी का साथ छोड़ दिया। 2017 में एक बार फिर मोदी के साथ चले गए। अब एक बार फिर बीजेपी से जुदा हो गए। ओवैसी ने कहा क‍ि नीतीश कुमार कहां ठहरेंगे यह क‍िसी को मालूम नहीं है।

‘नीतीश कहां ठहरेंगे क‍िसी को मालूम नहीं’
ओवैसी ने कहा क‍ि नीतीश कुमार आज विपक्ष को एकजुट करने की कोश‍िश कर रहे हैं। लेक‍िन कल कहां ठहरेंगे यह क‍िसी को मालूम नहीं है। ओवैसी ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा क‍ि मोदी से एक साथ मुकाबला करना होगा। यह मुकाबला सरकार की ओर से क‍िए गए कामों के आधार पर होना चाह‍िए। उन्‍होंने कहा क‍ि इसके उलट अगर हम अलग-अलग होकर मोदी से मुकाबला करेंगे तो वे मुगलों और नेहरू के पीछे छ‍िप जाएंगे। उन्‍होंने कहा क‍ि बीजेपी से सवाल करना होगा क‍ि कैसे चीन हमारी जमीन पर कब्जा करके बैठा है?

व‍िपक्ष का प्रधानमंत्री कौन होगा?
क्‍या असदुद्दीन ओवैसी प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार होंगे… इस सवाल पर ओवैसी ने कहा क‍ि यह कभी नहीं हो सकता है। मोदी के ख‍िलाफ क‍िसी को प्रधानमंत्री के सवाल पर ओवैसी ने कहा क‍ि सबकी सरकार बननी चाह‍िए। जैसे पहले के समय में रहती थी। सभी प्रदेशों को मौका म‍िलता था। ओवैसी ने प्रधानमंत्री पद के ल‍िए ममता बनर्जी, नीतीश कुमार, राहुल गांधी और केसीआर के नामों को खार‍िज कर द‍िया। हालांक‍ि उन्‍होंने अपनी तरफ से नया नाम भी नहीं बताया।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में नीतीश के साथ जाने पर कहा क‍ि उनकी पार्टी ने बिहार की जनता के ल‍िए ऐसा क‍िया। क्‍योंक‍ि हमें बीजेपी को हर हाल में सत्‍ता तक पहुंचने से रोकना है। बीजेपी की बी टीम कहे जाने पर ओवैसी ने कहा क‍ि कोई कुछ भी कह सकता है। हमारी पार्टी का एजेंडा अपना है।

Latest articles

हाउसिंग बोर्ड और निगम की नाक के नीचे बिल्डरों की मनमानी, अयोध्या बाईपास सेक्टर-जे में खाली जमीन को बनाया ‘सीवेज का तालाब’

भोपाल। राजधानी के अयोध्या बाईपास स्थित भोपाल हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर-जे में बोर्ड और...

स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हो भोपाल विलीनीकरण का संघर्ष : मालती राय

भोपाल। राजधानी में 'भोपाल गौरव दिवस' यानी भोपाल की आजादी का जश्न भोपाल गेट...

जीतू पटवारी पर बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बरखेड़ा पठानी में मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में...

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...